खेल

IND vs SA: पहली पारी में 153 रन पर ऑलआउट हुए टीम इंडिया, 6 बल्लेबाज डक पर हुए आउट

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को 55 रन पर ऑलआउट कर दिया. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 6 विकेट झटके. वहीं जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो प्रोटियाज गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी देखने को मिली. भारत ने पहली पारी में 153 रन बनाए. हालांकि, भारत को पहली पारी में 98 रनों की शानदार बढ़त मिल गई.

प्रोटियाज गेंदबाजों ने बरपाया कहर

भारत की पहली पारी में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगीडी , कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर ने तीन-तीन विकेट झटके. भारत की ओर से पहली पारी में विराट कोहली ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा (39) शुभमन गिल (36) और केएल राहुल ने 8 रन बनाए. इसके अलावा टीम इंडिया का सात खिलाड़ी खाता तक नहीं खोल सके. टीम इंडिया ने 153 रन पर अपने चार विकेट गंवाए थे, लेकिन इसके बाद भारत के कोई भी बल्लेबाज एक भी रन नहीं बना पाए. इसी स्कोर पर भारत के 6 विकेट गिर गए. आखिरी 6 विकेट मात्र 11 गेंदों के भीतर गिर गए. ऐसा लग रहा था जैसे भारतीय टीम ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया है.

डक पर आउट हुए भारत के 6 खिलाड़ी

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के 6 बल्लेबाज डक पर आउट हो गए. जबकि, मुकेश कुमार जीरो पर नाबाद रहे. यानी कुल मिलाकर देखें तो भारत के सात बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए. डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में ओपनर यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल है.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में भारतीय गेंदबाज के सामने साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने, 55 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

विराट कोहली ने खेली शानदार पारी

भारत के लिए पहली पारी में विराट कोहली ने सर्वाधिक 46 रन बनाए. उन्होंने 59 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 46 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 39 रन बनाए. रोहित ने अपनी पारी में 7 चौके जमाए. जबकि, शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 36 रनों का योगदान दिया. इस मैच में केएल राहुल के बल्ले से केवल आठ रन निकला. साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में भारतीय टीम के 6 खिलाड़ी डक पर आउट हुए थे. अब इसके ठीक दस साल बाद एक बार फिर से टीम इंडिया के 6 बल्लेबाज डक पर आउट हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

3 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

19 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

33 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago