देश

Umesh Pal Murder Case: ढाई लाख के इनामी शूटर साबिर के भाई का मिला शव, कुछ दिन पहले ही जेल से हुआ था रिहा, जांच में जुटी पुलिस

Umesh Pal murder case: उमेश पाल हत्याकांड के एक ढाई लाख के इनामी आरोपी साबिर के भाई का शव उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर इलाके में गंगा किनारे मिला है. पुलिस ने कहा कि मौके पर कोई खून नहीं मिला, लेकिन परिस्थितियों से प्रतीत होता है कि 45 साल के जाकिर की हत्या करके शव को सुनसान जगह फेंक दिया गया. जाकिर के पेट को जानवरों ने आंशिक रूप से खा लिया था, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे.

खबरों के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने महमदपुर गांव के पास नदी किनारे शव देखा. बाद में इसकी पहचान प्रयागराज के मरियाडीह गांव के मूल निवासी मोहम्मद जाकिर के रूप में हुई.

27 फरवरी से साबिर था लापता

जाकिर के चाचा शम्सुद्दीन और परिवार के अन्य सदस्य मुर्दाघर पहुंचे और उसकी पहचान की पुष्टि की. उन्होंने पुलिस को बताया कि जाकिर अपनी पत्नी की हत्या के सिलसिले में जेल में था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था. उन्होंने आगे बताया कि वह डिप्रेशन में था. जांच में पता चला कि जाकिर 21 फरवरी को अपनी बहन के घर कौशांबी पहुंचा था. 27 फरवरी को वह अपने घर मरियाडीह के लिए निकला था, लेकिन तब से लापता था. उसके परिजनों ने संदेह जताया कि उसकी हत्या की गई है, लेकिन उसने किसी का नाम नहीं लिया.

यह भी पढ़ें-   “अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बन सकती है, तो मेरी क्यों नहीं..” मायावती की टिप्पणी पर दिल्ली LG ने मुकदमा चलाने की नहीं दी मंजूरी, जाने क्या है पूरा मामला ?

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जाकिर आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल था. कोखराज थाने के एसएचओ रमेश पटेल ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं जानकारी के मुताबिक, शव को 5 से 6 पुराना बताया जा रहा है.

सीओ सिराथू कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि “कोखराज क्षेत्र के गांव महमदपुर में एक शव खेत में मिला था. इसकी पहचान मृतक की बहन के द्वारा की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक के परिजनों से भी अलग से पूछताछ की जा रही है.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

11 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

12 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

1 hour ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA बढ़कर हुआ 63%; खाते में आएगा इतना एरियर

दिवाली से ठीक पहले केंद्र सरकार ने 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को…

1 hour ago

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 hours ago