देश

जंगल में सांप खाता दिखा हिरण, वायरल वीडियो देख लोगों के उड़े होश, जानिए क्या सच में मांस खाता है हिरण

क्या आप जानते हैं कि हिरण शाकाहारी जानवर है या मांसाहारी? अधिकांश लोग इस सवाल के जवाब में यही कहेंगे कि हिरण तो शाकाहारी जानवर होता है. बचपन में स्कूल में यह पढ़ा भी होगा लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद आपके लिए यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. दरअसल, एक वायरल वीडियो में एक हिरण सांप को हरी घास नहीं, बल्कि सांप खाते हुए देखा जा सकता है और इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शंस भी दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आए कई रिएक्शंस

भारतीय वन सेना के अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को शेयर किया है जिस पर ट्विटर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं. कोई कहता है कि यह यकीन करने लायक नहीं है तो कोई ये देखकर हैरान है. दिनेश शर्मा नामक यूजर का कहना था कि यह यकीन करने लायक नहीं है. हो सकता है सांप विषैला न हो. इसी तरह उत्कर्ष नामक यूजर ने कहा कि यह वाकई हैरान करने लायक नहीं है.

वहीं भारतीय वन सेना के अधिकारी ने कहा कि कैमरे हमें प्रकृति को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं. कई बार शाकाहारी जानवर सांपों को खा जाते हैं. फिलहाल, यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि सांप को चबा रहे हिरण का वीडियो कहां का है.

ये भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों को जरूर खानी चाहिए ये 10 चीजें, चाहे जितना खा ले नहीं नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

…तो मांस भी खाता है हिरण

ये सुनने में अजीब जरूर लग रहा है लेकिन वाकई ऐसा होता है. इस वायरल वीडियो ने उन दावों को जरूर गलत साबित कर दिया है जिसमें कहा जाता है कि हिरण केवल घास ही खाता है. वायरल वीडियो में देखा सकता है कि हिरण आधा सांप चबा चुका है. नेशनल जियोग्राफी के मुताबिक हिरण भी कभी-कभी मांस खाते हैं. जब हिरण के शरीर में फास्फोरस, कैल्सियम और नमक की कमी हो जाती है तो वह इसकी भरपाई के लिए मांस खाने को मजबूर हो जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago