देश

Wrestlers Protest: 4 जुलाई को होगा भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव, पहलवानों की सरकार के साथ बातचीत के बाद IOA ने लिया फैसला

Indian Olympic Association: बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और सरकार के बीच बातचीत के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. भारतीय ओलंपिक संघ अब 4 जुलाई को WFI के चुनाव कराएगा. भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनावों के लिए जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टीस महेश मित्तल कुमार को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है.

पहलवान लंबे समय से बृजभूषण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. महिला पहलवानों की तरफ से बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं. जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज की है.

पहलवानों ने खेल मंत्री से की थी मुलाकात

बता दें कि बीतों दिनों पहलवानों की गृहमंत्री अमित शाह और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात हुई थी. जिसमें पहलवानों को अपनी सभी मांगों के बारे में बताया था जिसके बाद खेल मंत्री की ओर से उनको 15 दिनों का आश्वसन दिया गया है कि बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी. इसके साथ भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव कराने की बात कही गयी थी.

यह भी पढ़ें- Karnataka: महिलाओं के लिए शुरू हुई ‘फ्री बस सर्विस’, योजना के शुभारंभ पर महिला विधायक ने चलाई बस, पार्किंग में खड़ीं कई गाड़ियां ठोकीं

15 जून के बाद फिर आंदोलन की चेतावनी

सरकार के 15 दिनों के आश्वसन के बाद पहलवानों ने किसानों के साथ हरियाणा में महापंचायत की. जिसमें पहलवानों से सरकार के साथ हुई बातचीत को खापों को बताया और पंचायत में फैसला लिया गया कि हम 15 जून तक इंतजार करेंगे. अगर सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो एक बार फिर आंदलोन की शुरूआत होगी. इससे पहले नाबालिग लड़की के अपना बयान बदलने की बातें सामने आयी थीं जिस पर पहलवानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ऊपर दबाव बनाया है. वहीं नाबालिग लड़की के पिता की भी तबियत बिगड़ रही है. लगातार हमारे ऊपर समझौता करने और मुकदमा वापस देने का दबाव बनाया जा रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago