दुनिया

यूएस प्रेसिडेंट बाइडेन के आमंत्रण पर अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी अगले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के लिए 22 जून को राजकीय भोज का आयोजन किया जायेगा.
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘पीएम नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जायेंगे जिसमें 22 जून 2023 को राजकीय भोज का कार्यक्रम शामिल है. उनकी यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर हो रही है.’’
इस बयान में कहा गया है कि आगामी यात्रा अमेरिका और भारत के बीच गहरी एवं नजदीकी साझेदारी को और बढ़ाएगी, साथ ही अमेरिकियों और भारतीयों को जोड़ने वाले गर्मजोशी भरे संबंधों को भी मजबूत करेगी.
विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि इस मौके पर दोनों नेता प्रौद्योगिकी, व्यापार, उद्योग, शिक्षा, अनुसंधान, स्वच्छ ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और संबंधों को गहरा करने सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे.
व्हाइट हाउस के अनुसार, पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच शैक्षिक आदान-प्रदान, जलवायु परिवर्तन, कार्यबल विकास और स्वास्थ्य सुरक्षा में विस्तार पर चर्चा करने की उम्मीद है. कई मायनों में दोनों नेताओं की मुलाकात अहम होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

12 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

24 minutes ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

25 minutes ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

43 minutes ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

1 hour ago

सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम ने शिविंदर सिंह भुट्टर को HR का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया, इनके बारे में जानिए

SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…

1 hour ago