Bharat Express DD Free Dish

Tiruvallur Train Burning: तमिलनाडू के तिरुवल्लूर में डीजल से लदी मालगाड़ी में भीषण आग, 3 टैंकर धूृ-धू कर जले

Tiruvallur Train Burning: तमिलनाडु में एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक यह मालगाड़ी डीजल लेकर जा रही थी. तभी इसमें आग लग गई. आग लगने के बाद मालगाड़ी धू-धूकर जलने लगी. आग की लपटें सैकड़ों फीट ऊपर उठ रही थी.

TamilNadu train fire

Tiruvallur Train Burning: तमिलनाडु में एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक यह मालगाड़ी डीजल लेकर जा रही थी. तभी इसमें आग लग गई. आग लगने के बाद मालगाड़ी धू-धूकर जलने लगी. आग की लपटें सैकड़ों फीट ऊपर उठ रही थी. वहीं कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जो कि अब वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक यह घटना तमिलनाडु के तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन की है. यहां एक मालगाड़ी टैंकर में डीजल लेकर जा रही थी. तभी एक टैंकर में आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि इसने देखते ही देखते 3 और टैंकरों को अपनी चपेट में ले लिया. जिसकी वजह से आग और विकराल हो गई.

घटना में हताहत होने की नहीं मिली जानकारी

इस दुर्घटना में किसी जान की क्षति हुई है या नहीं इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है. हालांकि लोगों ने इस आगलगी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है. जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से टैंकर से बड़ी बड़ी लपटें उठ रही हैं. वहीं कई टैंकर ट्रेन की पटरियों पर इधर-उधर बिखरे पड़े हैं.

कई ट्रेन हुई प्रभावित

प्रभावित ट्रेनों में मंगलुरु से आने वाली चेन्नई सेंट्रल मेल शामिल है, जो सुबह 6:10 बजे चेन्नई पहुंचने वाली थी, लेकिन इसे तिरुवल्लूर स्टेशन पर रोक दिया गया है.

इसके अलावा, अशोकपुरम से आने वाली कावेरी एक्सप्रेस, जो सुबह 6:45 बजे पहुंचने वाली थी, अरक्कोणम स्टेशन पर खड़ी है. नीलगिरी एक्सप्रेस, जिसे सुबह 6:25 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचना था, तिरुवल्लनगाडू स्टेशन (तिरुवल्लूर जिले) में रुकी हुई है. वहीं, कोयंबटूर से आने वाली चेरन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जो सुबह 7 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचने वाली थी, भी अरक्कोणम स्टेशन पर खड़ी है. इस अप्रत्याशित रुकावट ने यात्रियों की यात्रा को प्रभावित किया है और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, इन ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया है।

 

खबर अपडेट हो रही है…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read