मनोरंजन

‘ये तो शराबी है’…आखिर क्यों Manoj Bajpayee के बारे में ऐसा सोचते हैं लोग? एक्टर ने खुद से जुड़ी अफवाहों पर सुनाया अनोखा किस्सा

Manoj Bajpayee Vodka Incident: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी बेहतरीन कालाकारों में शामिल है. अपनी एक्टिंग से एक्टर फैंस के दिलों पर राज करते हैं. साथ ही OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपना जादू चला रखा है. हाल ही में उन्होंने जोरम, सिर्फ एक बंदा काफी है जैसी कई फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है.

इस बीच मनोज बाजपेयी ने खुद से जुड़ी अफवाहों के बारे में खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया है कि लोग उन्हें शराबी समझते थे. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि लोग उन्हें शराबी क्यों समझते थे और क्या है इसके पीछे की वजह? आइए जानते हैं इसके बारे में.

मनोज बाजपेयी को सेट पर लोग समझते थे शराबी

यूट्यूब चैनल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के एक पॉडकास्ट के दौरान मनोज बाजपेयी ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ खास बाते शेयर की है. वहीं उनका एक किस्सा काफी दिलचस्प है. सोशल मीडिया पर ये किस्सा काफी वायरल भी हो रहा है. एक्टर ने बताया कि सेट पर उनकी को-एक्ट्रेस को लगता था कि वो शराबी हैं और हर टेक से पहले वोडका का एक शॉट लेते हैं.

मनोज को-एक्टर की बात सुन रह गए थे हैरान

मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि जब मैं जोरम की शूटिंग कर रहा था तो एक लड़की मेरे पास आई उस लड़की की ये पहली फिल्म थी. उसने आकर कहा सर मुझे आपके साथ काम करने में मजा आ रहा है. इसके लिए मनोज बाजपेयी ने उन्हें धन्यवाद कहा. बातचीत आगे बढ़ी और उनकी को-स्टार ने उनसे बताया सर आपके बारे में सब जानते हैं कि आप हर टेक से पहले एक शॉट लेते हैं. ये सुनकर मनोज बाजपेयी हैरान रह गए और बोले “शॉट कैसा शॉट?” इसके बाद उन्होंने कहा कि लोग इसे वोडका शॉट समझते हैं. इस पर वो जवाब देते हैं कि वो हार्ड शराब तक भी नहीं पीते.

ये भी पढ़ें: पुष्पा को नेशनल खिलाड़ी समझे क्या… इंटरनेशनल है, Pushpa 2 के ट्रेलर में हुई अल्लू अर्जुन की दमदार वापसी

ये तो शराबी है कबाबी है…

इसके बाद मनोज बाजपेयी की को-एक्ट्रेस ने उन्हें याद दिलाया कि वह हर घंटे एक छोटी बोतल से क्या पीते हैं. इसके बाद एक्टर ने उन्हें बताया कि ये उनकी होम्योपैथी दवा है. इस घटना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग उनके बारे में सोचते थे कि वो वोडका शॉट्स लेकर काम करते है ‘ये तो शराबी है कबाबी है’. हाल ही मे मनोज बाजपेयी साइलेंस 2 को लेकर सुर्खियों में है. इसमें उनके साथ प्राची देसाई भी अहम रोल में नजर आ रही हैं. ये 16 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है.

एक्टर की इस फिल्म ने रचा इतिहास

बता दें हाल ही में एक्टर की ‘द फैबल’ ने इतिहास रच दिया है. उनकी ये मूवी यूके के फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है. ये फिल्म राम रेड्डी ने डायरेक्ट की है. मनोज बाजपेयी के साथ-साथ मूवी में दीपक डोबरियाल और तिलोत्तमा शोम अहम भूमिका में हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

19 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

47 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

51 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago