देश

Delhi Car Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की समीक्षा बैठक, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Delhi Car Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को दोहराते हुए अमित शाह ने कहा कि इस कृत्य में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा. गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद मंगलवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली कार ब्लास्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. उन्हें इस घटना के पीछे के प्रत्येक दोषी की तलाश करने के निर्देश दिए. इस कृत्य में शामिल प्रत्येक व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा.”

अमित शाह ने समीक्षा बैठक में दिया निर्देश

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक (डीजी) सदानंद वसंत दाते शामिल हुए. इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी कड़ा संदेश दे चुके हैं कि षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने भूटान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “मैं कल रात भर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों के साथ सभी महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क में था. विचार विमर्श चलता था. जानकारियों के तार जोड़े जा रहे थे. हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी. इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा.”

दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट जारी

विस्फोट की जांच के लिए 500 से अधिक सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है, जबकि दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर एनएसजी कमांडो तैनात किए गए हैं. दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं. उन्हें संदेह है कि कार विस्फोट ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से किया गया एक आत्मघाती हमला हो सकता है.

जांच ​​एजेंसियां सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रख रही हैं और दिल्ली भर के कई स्थानों से मोबाइल फोन का डंप डेटा इकट्ठा कर रही हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लाल किला क्षेत्र में और उसके आसपास सक्रिय सभी मोबाइल फोन से डंप डेटा प्राप्त किया जा रहा है. यह डेटा कार बम विस्फोट से जुड़े फोन नंबरों और संचार लिंक की पहचान करने में मदद कर सकता है.

ये भी पढ़ें: मतदान के बीच नेताओं में जुबानी जंग! जानिये PK, पप्पू और संजय जायसवाल ने क्या कहा?

भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ट्रंप का बड़ा ऐलान! अमेरिका का 51वां राज्य बनेगा ये देश, चुनावी रैली में किया दावा

Donald Trump Venezuela remarks: डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की चुनावी रैली में बड़ा ऐलान किया.…

2 minutes ago

दिल्ली में शराब शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब लंबी लाइनों से छुटकारा, मोबाइल ऐप से ऐसे होगी बुकिंग

दिल्ली सरकार के उपक्रम DSIIDC ने शराब प्रेमियों के लिए 'दिल्ली लिकर बुकिंग' मोबाइल ऐप…

15 minutes ago

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार…भारत ने PAK को भेजा न्योता! क्या पिघल रही भारत-पाकिस्तान के बीच जमी बर्फ?

भारत ने दिल्ली में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले पहले ‘सिविलाइज़ेशनल डायलॉग फोरम’…

21 minutes ago

किसानों की बल्ले-बल्ले! दिवाली से पहले खाते में आएंगे 5000 रुपये, सरकार का बड़ा फैसला

Diwali Gift For Farmers: महाराष्ट्र सरकार ने सूखे की मार झेल रहे 1.5 करोड़ किसानों…

40 minutes ago

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

1 hour ago