देश

Delhi में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या; Aam Aadmi Party ने बढ़ते अपराध के लिए केंद्र और LG को ठहराया जिम्मेदार

दक्षिण पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में एक निजी नर्सिंग होम में गुरुवार (3 अक्टूबर) को एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान डॉ. जावेद अख्तर (55 वर्ष) के रूप में हुई है. वह नीमा अस्पताल में यूनानी डॉक्टर थे. पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अपराध टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) रोहिणी टीम घटनास्थल पर पहुंची.

दो नाबालिग आए थे अस्पताल

अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि दो नाबालिग उनके चिकित्सा केंद्र में आए और रात एक बजे ड्रेसिंग बदलने की मांग की. इन दोनों में से एक का एक दिन पहले पैर की चोट का इलाज हुआ था.

कर्मचारियों ने बताया कि बाद में नाबालिगों ने कहा कि उन्हें दवा की पर्ची चाहिए और वे डॉ. जावेद अख्तर के केबिन में गए, जिसके बाद गोली चलने की आवाज आई. जब कर्मचारी डॉक्टर के केबिन में पहुंचे तो उन्हें मृत पाया. नीमा अस्पताल के कंपाउंडर आबिद ने बताया कि डॉ. अख्तर के सिर में गोली लगी थी.

संदिग्धों की पहचान की जा रही है

पुलिस ने कहा कि यह टारगेट किलिंग का मामला हो सकता है. संदिग्धों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) राजेश देव ने कहा, ‘दोनों लड़के पिछली रात भी अस्पताल आए थे, ड्रेसिंग करवाई और चले गए. प्रथमदृष्टया यह टारगेट किलिंग का मामला लगता है, क्योंकि यह बिना उकसावे के किया गया है और हमलावरों ने पिछली रात रेकी की थी.’

आम आदमी पार्टी ने बोला हमला

इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना पर निशाना साधते हुए कहा, ‘दिल्ली अपराध की राजधानी बन गई है. गैंगस्टर आसानी से काम कर रहे हैं. जबरन वसूली, गोलीबारी और रोजाना हत्याएं हो रही हैं. केंद्र सरकार और उपराज्यपाल दिल्ली के लिए अपने बुनियादी काम में विफल रहे हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘दिल्ली में हर दिन गोलियां चल रही हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल पूरी तरह से चुप हैं, न तो उन्होंने विधायकों से मिलने का समय दिया और न ही किसी पुलिस स्टेशन का दौरा किया. दिल्ली पुलिस केंद्र को रिपोर्ट करती है, दिल्ली सरकार को नहीं.’

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago