देश

दिल्ली के फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां बुझा रहीं लपटें

Delhi News: दिल्ली के कीर्तिनगर इलाके की एक मार्केट में स्थित फर्नीचर के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई है, जिसने कई सारा सामान अपनी चपेट में ले लिया है. आग इतनी ज्यादा भयानक है कि जिसे देख आम लोगों के बीच हड़कंप सा मच गया है. इस भीषण आग लगने की सूचना जैसे ही फायर ब्रिगेड को लगी, तैसे ही दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं औऱ अभी भी आग बुझाने का काम जारी है लेकिन दमकलकर्मियों को अभी भी सफलता नहीं मिली है.

बता दें कि आग लगने के चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरा मची हुई है. हालांकि यह आग कैसे लगी है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. दमकल विभाग समेत लोग हादसे में राहत बचाव कार्य जारी है.

यह भी पढ़ें-Deoria Murder Case: प्रेमचंद यादव सहित 11 लोगों के असलहे का लाइसेंस सस्पेंड, जानें किस-किस पर लिया गया एक्शन


यह भी पढ़ें-हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘अनपढ़ बच्चा’, कहा- मुझसे उनके बारे में ज्यादा मत पूछो

आग लगने के कारणों के नहीं चला अभी पता

बता दें कि शोरूम में आग शाम 6 बजे के बाद लगी है लेकिन अभी तक इसे बुझाया जा नहीं सकता है. हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है.  शोरूम में हुए नुकसान का भी अभी तक अंदाजा नहीं लगा जा सका है.

यह भी पढ़ें-सऊदी में मुस्लिम देशों के नेताओं का जमघट, इजरायल के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी!

दोपहर में बवाना में लगी थी आग

गौरतलब है कि इससे पहले आज ही दोपहर में दिल्ली के बवाना में भी दो ग्रेन्युल फैक्ट्रियों में आग लग गई थी, जिसे बुझाने में दमकल विभाग के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आग पर काबू पाने में करीब 6 घंटे से ज्यादा का समय लगा था.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

47 minutes ago