देश

हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘अनपढ़ बच्चा’, कहा- मुझसे उनके बारे में ज्यादा मत पूछो

Himanta On Rahul Gandhi: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को राहुल गांधी को राजनीति के बारे में कोई ज्ञान नहीं रखने वाला “अनपढ बच्चा” बता दिया. हिमंता ने वंशवाद की राजनीति पर राहुल की हालिया टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है. दरअसल, मंगलवार को चुनावी राज्य मिजोरम में कांग्रेस नेता ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के पदों का जिक्र किया था.

राहुल गांधी पर क्यों भड़के हिमंता?

उन्होंने कहा था, “अमित शाह का बेटा क्या करता है? वह वास्तव में क्या कर रहा है? (रक्षा मंत्री) राजनाथ सिंह का बेटा क्या करता है? आखिरी बार मैंने सुना था कि अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट चला रहा है. बीजेपी के नेताओं को देखें और खुद से सवाल पूछें कि उनके उत्तराधिकारी बच्चे क्या कर रहे हैं? उनके कई बच्चे राजवंशीय हैं.”

बता दें कि जय शाह बीसीसीआई के सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: तेल अवीव पहुंचे बाइडेन बोले- गाजा में 500 लोगों की मौत के पीछे इजरायल का हाथ नहीं, UN में दिखाए जाएंगे सबूत

राहुल को लगता है बीसीसीआई BJP की शाखा है: हिमंता

अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा कि अमित शाह के बेटे राजनीति में नहीं है लेकिन राहुल का पूरा परिवार राजनीति में है. राहुल को लगता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बीजेपी की एक शाखा है. मुझसे उसके बारे में ज्यादा मत पूछो, वह एक ‘अनपढ बच्चा’ है.”

पीटीआई ने असम के मुख्यमंत्री के हवाले से कहा कि राहुल को राजनीति के बारे में कोई ज्ञान नहीं है, और यह एहसास नहीं है कि वह वंशवाद की राजनीति के मूल में हैं. एक परिवार – मां, पिता, दादा, बहन, भाई – हर कोई राजनीति में है और पार्टी को नियंत्रित कर रहा है. लेकिन, वह भाजपा में इसके समानांतर कैसे देख सकते हैं?”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

56 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

1 hour ago