खेल

मयंक यादव ने बढ़ाई लखनऊ सुपर जायंट्स की टेंशन, CEO ने हेल्थ को लेकर दिया अपडेट

Mayank Yadav Health Update: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा गेंदबाज मयंक यादव ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है. पिछले मुकाबले में एक ओवर की गेंदबाजी के बाद वो मैदान से बाहर हो गए थे. अब टीम के सीईओ विनोद बिष्ट ने मयंक के हेल्थ को लेकर बयान जारी किया है. सोमवाल को सीईओ ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा कि मयंक यादव के पेट के निचले हिस्से में दर्द है. ऐसे में उन पर कोई दबाव न रहे, इसको देखते हुए अगले हफ्ते तक उनका वर्कलोड मैनेज किया जाएगा. उम्मीद है हम जल्द ही उन्हें मैदान पर देखेंगे.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक ओवर की गेंदबाजी

पिछले दिनों घरेलू मैदान पर खेले गए मुकाबले में मयंक यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर की गेंदबाजी के बाद मैदान से बाहर हो गए थे. उसके बाद वो वापस मैदान पर नहीं आए. उस मुकाबले में मयंक ने 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी. इससे पहले दो मुकाबले में मयंक ने 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी.

अगले दो मैच में मैदान से बाहर रह सकते हैं मयंक!

लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेलना है. जबकि 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दोनों टीमों की भिड़ंत होगी. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मयंक यादव अगले दो मैच में मैदान से बाहर ही रहेंगे.

अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाया

आईपीएल 2024 में मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में डेब्यू किया और 150 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सबको चकित कर दिया. उन्होंने लगातार दो मैच में इस रफ्तार से गेंदबाजी की. दोनों मुकाबले में उन्होंने 3-3 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने.

ये भी पढ़ें- PBKS vs SRH: IPL में आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की होगी भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

41 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

56 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago