बिजनेस

Paytm Payments Bank: पेटीएम पर वित्त मंत्रालय की जांच एजेंसी FIU-IND का ऐक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगाया करोड़ों का जुर्माना

Paytm News Today: पिछले कई हफ्तों से लगातार चर्चा में रहे पेटीएम से जुड़ी एक और बड़ी खबर आई है. पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर 5.49 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. यह कार्रवाई फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) ने मनी लॉन्ड्रिंग नियमों का उल्लंघन करने पर की. FIU-IND ने रिजर्व बैंक सहित दूसरी एजेंसियों के एक्शन की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया.

वित्त मंत्रालय की जांच एजेंसी FIU-IND के एक बयान के मुताबिक, पेटीएम की कुछ संस्थाएं और बिजनेस नेटवर्क ऑनलाइन सट्टेबाजी सहित अवैध गतिविधियों में लगे हुए थे. अगर वाकई ऐसा है, तो पेटीएम का बिजनेस नेटवर्क दागदार ठहरा दिया जाएगा. जब से पेटीएम पेमेंट बैंक रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के चलते आरबीआई की कार्रवाई का सामना कर रहा है…तब से इसके यूजर चिंतित हैं.

संकट ऐसा कि कंपनी के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को देना पड़ा इस्तीफा

कुछ ही दिन पहले पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने 26 फरवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था. विजय शेखर बैंक के पार्ट टाइम नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन थे. उनके इस्तीफे के बाद PPBL का नया बोर्ड बना. अब उनके बिजनेस नेटवर्क पर ऑनलाइन गैम्बलिंग का भी आरोप लगा है.

यह भी पढ़िए— अब चार बैंकों के साथ पार्टनरशिप करेगा पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL), RBI से लगा था झटका

2 डायरेक्‍टर भी दे चुके पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्‍तीफा

पेटीएम के फाउंडर विजय शर्मा के इस्तीफा देने से पहले दो इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे चुके थे. उनमें एक थे — बैंक ऑफ अमेरिका और प्राइस वाटरहाउस कूपर्स (PWC) के फॉर्मर एग्जीक्यूटिव शिंजिनी कुमार, जिन्होंने दिसंबर में इस्तीफा दिया था. दूसरी थीं — SBI की फॉर्मर डिप्‍टी मैनेजिंग डायरेक्‍टर मंजू अग्रवाल, उन्होंने भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था. बहरहाल, पेटीएम को थोड़ी राहत बस यह मिली है कि केंद्रीय बैंक RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक में डिपॉजिट और अन्य ट्रांजैक्शंस की डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मुकेश अंबानी की पावरफुल एंट्री: रिफाइनिंग से उड़ाया गर्दा, रिलायंस के शेयर ने शेयर बाजार को हिलाया

Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर…

5 minutes ago

‘मशीन में उतरा करंट और पलभर में बिछ गईं लाशें…!’ राजस्थान के झुंझुनूं में 8 मजदूरों की मौत का जिम्मेदार कौन?

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन 11…

10 minutes ago

सुकेश को सुप्रीम कोर्ट का झटका: जज को फोन कर दबाव बनाने वाले महाठग की याचिका खारिज

Supreme Court: जज को फोन कर दबाव बनाने के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर को…

54 minutes ago

अंबुजा सीमेंट का बड़ा दांव! ₹14,500 करोड़ के निवेश से बढ़ेगी क्षमता, 2030 तक का है यह मेगा प्लान

Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…

1 hour ago

पंजाब में बड़ा खेला! 2027 चुनाव से पहले AAP में बगावत, 48 घंटे में 3 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…

1 hour ago

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

2 hours ago