देश

केजरीवाल के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप

सुप्रीम कोर्ट की ओर से डाले गए जमानत की शर्ते का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए एक वकील ने सालिसिटर जनरल तुषार मेहता से अनुमति मांगी है. वकील रविंद्र कुमार गुप्ता ने इसको लेकर एसजी के समक्ष आवेदन किया है. वकील गुप्ता की ओर से नीति न्याय लीगल फर्म के वकील गगन गांधी ने एसजी को आवेदन किया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए कहा था कि वे जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई के केस को लेकर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, क्योंकि यह मामला विशेष अदालत में लंबित है.

वकील ने कहा कि इस तरह की शर्ते के बाजवूद केजरीवाल ने जेल से बाहर आकर 16 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक पत्र पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं. पत्र में कहा गया है कि उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उन्होंने जो जनता के लिए काम किया, उस तरह का काम केंद्र के साथ-साथ 22 राज्यों में अपनी सरकार बनाने वालों ने अभी तक नहीं किया. वे उनके काम व दी जा रही सुविधाओं को रोकना चाहते हैं. इसलिए उन लोगों ने एलजी के माध्यम से मेरी सरकार की ओर से की जा रही कई सारी कामों को रोकने की कोशिश की. क्योंकि वे लोग जानते हैं कि इससे पूरे देश में हमारी पार्टी की सरकार बन जाएगी. अब जेल से बाहर आने के बाद हमने धराधर सारी कामें फिर से शुरू करवा दिया है और टूटी सड़कों की मरम्मत करवाना शुरू कर दिया है.

वकील गांधी ने एसजी से कहा कि इस तरह से आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी को लेकर सवाल खड़े कर केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से लगाए गए शतरे का उल्लंघन किया है. उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दिया जाए.

ये भी पढ़ें- रोहिंग्या शरणार्थी बच्चों की शिक्षा का अधिकार: हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

43 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

52 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

54 minutes ago