दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली न्यायपालिका की उच्च और निचली अदालतों के 256 न्यायाधीशों का तबादला कर दिया है. कोर्ट ने 23 सत्र न्यायाधीशों एवं 233 मजिस्ट्रेटों का तबादला किया है. इसको लेकर तबादलों की सूची जारी कर दी गई है.
संवाददाता ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जितेंद्र सिंह को विशेष न्यायाधीश के रूप में राऊज एवेन्यू में स्थानांतरित किया गया है. विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल की सेवानिवृत्ति के बाद यह अदालत खाली था.
पटियाला हाउस कोर्ट की विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) छवि कपूर को विशेष न्यायाधीश के रूप में राऊज एवेन्यू कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है. यह कोर्ट पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पॉक्सो मामले में दिल्ली पुलिस की उनके खिलाफ मामला रद्द करने की मामले की सुनवाई कर रही थी.
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गोमती मनोचा ने विशेष न्यायाधीश छवि कपूर की जगह ली है. कोर्ट ने इसके अलावा एनसीपीसीआर और लोकायुक्त में अन्य विभागों में प्रतिनियुक्ति पर रहे न्यायाधीशों को वापस भेज दिया है. कई मजिस्ट्रेटों को खाली और नई अदालतों में स्थानांतरित किया गया है.
– भारत एक्सप्रेस
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…
कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…