क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
फोटो सोशल मीडिया
Mizoram Assembly Election: चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है. हालांकि राजस्थान में उसी दिन हजारों की संख्या में शादी और अन्य कार्यक्रम के चलते की तारीख को बदल दिया है. ऐसे में अब मिजोरम से मांग उठी है कि यहां मतगणना की तारीख में बदलाव किया जाए. प्रदेश की लगभग सभी राजनीतिक दलों ने यह मांग उठाई है. इसमें क्षेत्रिय पार्टी समेत अन्य बीजेपी और कांग्रेस भी शामिल हैं. बता दें कि चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के लिए मतगणना का दिन 3 दिसंबर चुना है.
दरअसल मिजोरम ईसाई-बहुल प्रदेश है और मतगणना की तारीख वाले दिन रविवार है. इस दिन ईसाईयों के कई अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होते हैं. ऐसे में मिजोरम में वोट की गिनती की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की गई है.
ईसाई-बहुल मिजोरम में BJP, कांग्रेस और सत्तारूढ़ एमएनएफ सहित सभी मुख्य राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना की तारीख बदल दी जाए. यही मांग ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने भी की है. इसके अलाव प्रदेश में सभी चर्चों के ग्रुप मिजोरम कोहरान ह्रुएटुटे कमेटी (MKHC) ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतगणना की तारीख बदलने की मांग की है.
यह भी पढ़े- Delhi Liquor Scam: AAP सांसद संजय सिंह को कोर्ट से लगा झटका, 27 अक्टूबर तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
सत्तारूढ़ एमएनएफ (MNF) और कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तारीख बदलने की मांग की है. काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लालसावता ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कहा कि, “रविवार मिजोरम के लोगों के लिए एक पवित्र दिन है और उस दिन यहां कोई आधिकारिक कार्यक्रम या बिजनेस या दूसरी गतिविधियां आयोजित नहीं होती हैं.” उन्होंने चुनाव आयोग से यहां के लोगों की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह करते हुए वोटों की गिनती को सोमवार और शुक्रवार के बीच किसी भी दिन पुनर्निर्धारित करने का आग्रह किया है.
बता दें मिजोरम ईसाई-बहुल इलाका है. साल 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक, प्रदेश में कुल 87 प्रतिशत ईसाई रहते हैं. ऐसे में रविवार के दिन मतगणना होती है तो प्रदेशवासियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है. जाहिर है चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के लिए मतदान की तारीख का ऐलान किया था. हालांकि राजस्थान में 2 दिन बाद ही तारीख को बदलना पड़ गया.
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…
राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…
Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…
नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…
Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…