देश

देवकीनंदन महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सउदी अरब से आया फोन, बोला- चौक पर जिंदा जला देंगे

Devakinandan Maharaj: चर्चित कथावाचक ठाकुर देवकीनंदन महाराज को सऊदी अरब से शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है. मथुरा-वृंदावन के कथा वाचक देवकीनंदन महाराज ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है. धमकी देने वाले शख्स ने सऊदी अरब से फोन किया था. देवकीनंदन महाराज ने बताया कि उन्हें सऊदी अरब के नंबर से कॉल आई थी. उन्होंने बताया कि धमकाने वाले शख्स ने उन्हें बम से उड़ाने और जिंदा जलाने की धमकी दी है. देवकीनंदन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर देवेंद्र फडणवीस और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से एक्शन लेने की मांग की है.

देवकीनंदन महाराज में इस समय मुंबई में कथा वाचन कर रहे हैं और उन्हें मुंबई में ही धमकी भरा कॉल आया. कथा वाचक देवकीनंदन को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने संज्ञान लेकर तहरीर दर्ज कर ली है. वहीं, धर्मगुरु की सुरक्षा को लेकर उनके परिवार और शिष्य परेशान हो गए, जिसके बाद धर्मगुरु की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कथा पंडाल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

देवकीनंदन पर मुसलमानों के खिलाफ बोलने का आरोप!

धमकी देने वाले शख्स ने करीब डेढ़ मिनट तक देवकीनंदन महाराज से कॉल पर बात की. इस दौरान उनके साथी ने उनके कॉल का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया. महाराज की तरफ से फोन रिसीव करने पर धमकी देने वाले शख्स ने ठाकुर पर मुसलमानों के खिलाफ बोलने का आरोप लगाया और फिर वो अश्लील गालियां देने लगा. जिसका महाराज के विरोध किया तो उन्हें बम से उड़ाने और चौक पर जिंदा जलाने की धमकी दी. धमकी मिलने के बाद देवकीनंदन महाराज ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय, गृहमंत्रालय और महाराष्ट्र समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से साझा की है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: न्यू ईयर से पहले दिल्ली में ठंड ने बरपाया कहर, पारा पहुंचा 4 डिग्री, माउंट आबू में जमी बर्फ

‘सनातन और हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार से पीछे नहीं हटेंगे’

वहीं, इस मामले पर देवकीनंदन महाराज ने एक वीडियो जारी कर कहा कि हम किसी भी धर्म के विरोध में नहीं बोलते हैं. लेकिन सनातन और हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार से पीछे नहीं हटेंगे. हम किसी को मिटाने के लिए बल्कि अपने संस्कारों को बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं.

देवकीनंदन ‘बेशर्म रंग’ गाने पर क्या बोले थे

शाहरूख खान की नई फिल्म पठान के बेशर्म रंग को लेकर भी हिंदू संगठनों की तरफ से काफी विरोध किया गया था. वहीं देवकीनंदन महाराज ने इस पर कहा था कि मनुष्य को बॉलीवुड के ‘बेशर्म रंग’ नहीं बल्कि कान्हा रुपी रंग में रंगना चाहिए. 

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

59 seconds ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

21 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

45 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

58 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago