Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुश्किलें होंगी आसान, उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनेगा रोप-वे

मुश्किलें होंगी आसान, उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनेगा रोप-वे

रोप-वे से होगी रेलवे स्टेशन से महाकाल की दूरी कम

उज्जैन में महाकाल के विशाल कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद अब प्रदेश को एक और बड़ी विकास और रोजगार परियोजना मिलने वाली है.  उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किमी लंबे रोप-वे के टेंडर को मंजूरी मिल गई है. जिसके बाद भगवान शिव के दर्शन के लिए देश और दुनिया से आने वाले भक्त और स्थानीय लोग महज 5 मिनट में स्टेशन से महाकाल कॉरिडोर की दूरी तय कर लेंगे.  इस परियोजना में 209 करोड़ रुपए का खर्च आएगा.

भारत सरकार के केंद्रीय सड़क पर‍िवहन मंत्री नित‍िन गडकरी ने अपने ट्विवटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया की  “जुलाई 2023 से रोप- वे का निर्माण कार्य शुरु कार्य शुरू हो जाएगा”. उन्होंने बताया कि रोप-वे स्टेशन पर लोगों के लिए फूड जोन, वेटिंग रूम, बाथरूम, कार और बस पार्किंग जैसी मूलभूत और जरूरी सुविधाएं भी होंगी.

गौरतलब है कि उज्जैन में ही इसी साल फरवरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 534 किलोमीटर लंबी सड़कों का शिलान्यास किया था. इसी दौरान इंदौर गेट रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक एयर टैक्सी चलाने को रोप-वे बनवाने का ऐलान किया गया था. तब से  इस रोप-वे  के निर्माण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच इसकी कार्य योजना को लेकर चर्चा चल रही थी, जिसके बाद इसका खाका तैयार होना शुरू हो गया था.  गुरुवार को इस रोप-वे के बजट पर चर्चा करते  हुए इसकी लागत करीब 209 करोड़ बताई गई . इस रोप-वे का निर्माण 2023 में शुरू हो जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital