मृतक कृष्णा कुमार. (फाइल फोटो)
बिहार के सारण जिले में यूट्यूब पर वीडियो देखकर पथरी का ऑपरेशन करने एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें किशोर की मौत हो गई. किशोर की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. वहीं पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, सारण जिले के गड़खा थाना इलाके के रहने वाले 15 वर्षीय कृष्णा कुमार के पेट में पथरी थी. जिसका इलाज कराने के लिए किशोर को मोतीराजपुर गांव में स्थित गणपति सेवा सदन में भर्ती कराया गया था. जहां अस्पताल के एक शख्स ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर उसका ऑपरेशन करना शुरू कर दिया. जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी तो उसे एंबुलेंस से पटना लेकर जाने लगे. तभी रास्ते में किशोर की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार आने का किया जा रहा दावा, Fact Check में सामने आई सच्चाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला
मृतक किशोर के पिता ने बताया कि गणपति सेवा सदन के संचालक खुद को डॉक्टर बताते हैं. ऑपरेशन के दौरान वह बार-बार मोबाइल पर यूट्यूब के वीडियो देख रहे थे. जिसमें ऑपरेशन के बारे में बताया जा रहा था. उन्होंने किसी तरह से ऑपरेशन कर दिया, लेकिन उनके बेटे की हालत बिगड़ने लगी.
जब परिजनों ने इस बात की जानकारी अस्पताल के संचालक अजीत कुमार को दी, तो वह खुद एंबुलेंस से लेकर उनके बेटे को पटना के लिए चल दिए. लेकिन रास्ते में ही उनके बेटे की मौत हो गई. जिसके बाद अजीत कुमार अन्य लोगों के साथ फरार हो गए. पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…