Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

झोलाछाप डॉक्टर ने YouTube पर वीडियो देखकर किया पथरी का ऑपरेशन, मरीज की मौत

मृतक किशोर के पिता ने बताया कि गणपति सेवा सदन के संचालक खुद को डॉक्टर बताते हैं. ऑपरेशन के दौरान वह बार-बार मोबाइल पर यूट्यूब के वीडियो देख रहे थे.

Bihar Stone Operation Case

मृतक कृष्णा कुमार. (फाइल फोटो)

बिहार के सारण जिले में यूट्यूब पर वीडियो देखकर पथरी का ऑपरेशन करने एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें किशोर की मौत हो गई. किशोर की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. वहीं पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

यूट्यूब पर वीडियो देखकर किया ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, सारण जिले के गड़खा थाना इलाके के रहने वाले 15 वर्षीय कृष्णा कुमार के पेट में पथरी थी. जिसका इलाज कराने के लिए किशोर को मोतीराजपुर गांव में स्थित गणपति सेवा सदन में भर्ती कराया गया था. जहां अस्पताल के एक शख्स ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर उसका ऑपरेशन करना शुरू कर दिया. जब मरीज की हालत बिगड़ने लगी तो उसे एंबुलेंस से पटना लेकर जाने लगे. तभी रास्ते में किशोर की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में दरार आने का किया जा रहा दावा, Fact Check में सामने आई सच्चाई, पढ़ें क्या है पूरा मामला

मृतक किशोर के पिता ने बताया कि गणपति सेवा सदन के संचालक खुद को डॉक्टर बताते हैं. ऑपरेशन के दौरान वह बार-बार मोबाइल पर यूट्यूब के वीडियो देख रहे थे. जिसमें ऑपरेशन के बारे में बताया जा रहा था. उन्होंने किसी तरह से ऑपरेशन कर दिया, लेकिन उनके बेटे की हालत बिगड़ने लगी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जब परिजनों ने इस बात की जानकारी अस्पताल के संचालक अजीत कुमार को दी, तो वह खुद एंबुलेंस से लेकर उनके बेटे को पटना के लिए चल दिए. लेकिन रास्ते में ही उनके बेटे की मौत हो गई. जिसके बाद अजीत कुमार अन्य लोगों के साथ फरार हो गए. पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest