Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने चनप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार, अब तक हो चुकी हैं 17 गिरफ्तारियां

Delhi Liquor Policy Case: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक और गिरफ्तारी की है. ईडी ने चनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है.

ED raid

सांकेतिक तस्वीर

Delhi Liquor Policy Case: प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक और गिरफ्तारी की है. ईडी ने चनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के कोष का कथित तौर पर प्रबंधन किया था. चनप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने दी है.

12 अप्रैल को हुई थी चनप्रीत की गिरफ्तारी

वहीं ईडी की जांच को लेकर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी की जांच राजनीति से प्रेरित है और एजेंसी इस मामले में एक भी रुपया बरामद करने या सबूत ढूंढने में असमर्थ है. ईडी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि चनप्रीत सिंह को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन यहां की एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के बाद चनप्रीत को 18 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया था.

पिछले महीने गिरफ्तार हुए थे सीएम

बता दें कि ईडी द्वारा इस मामले में यह 17वीं गिरफ्तारी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मामले में पिछले महीने 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं.

यह भी पढ़ें- सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया चौंकाने वाला खुलासा

चनप्रीत सिंह को पहले इसी मामले में सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया था. मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की FIR पर आधारित है. ईडी ने अदालत को जानकारी दी थी कि चनप्रीत सिंह ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान AAP के प्रचार के लिए नकद भुगतान का प्रबंधन देखा था और उनका पार्टी के साथ जुड़ाव भी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest