देश

Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर सकती है ED, 100 करोड़ की रिश्वत से जुड़ा है मामला, चार्जशीट में भी है डिप्टी सीएम का नाम

Manish Sisodia: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, एक बार फिर ईडी (ED) जल्द ही मनीष सिसोदिया से शराब घोटाले पर पूछताछ कर सकती है. शराब घोटाले पर ईडी ने दिल्ली की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. इस चार्जशीट में ईडी ने कहा है कि दक्षिण भारत के कुछ नामचीन लोगों के साथ मिलकर यह घोटाला किया गया है. जिससे 100 करोड़ रुपए की वसूली हुई और ये सारी रकम आम आदमी पार्टी के पास गई.

जानकारी के मुताबिक, ईडी ने जो चार्टशीट दाखिल की है, उसमें मनीष सिसोदिया के कई करीबियों के नाम शामिल हैं. इनमें से कुछ लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इसके अलावा तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव (CM K chandrashekar rao) की बेटी के. कविता का नाम भी ईडी की चार्जशीट में है.

ED की चार्टशीट में तेलंगाना के सीएम की बेटी का भी नाम

सूत्रों से ये भी जानकारी मिल रही है कि ED ने शराब घोटले की आगे की जांच में कई सबूत जमा किए हैं. इसमें आरोपियों के लिए गए बयान भी शामिल हैं. वहीं बयानों में ये दावा किया गया है कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को रिश्वत दी गई थी. वित्तीय जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में आम आदमी पार्टी के साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर यानी के. चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता पर भी आरोप लगाए हैं.

ये भी पढ़ें- Rampur: पूर्व सांसद जया प्रदा की बढ़ी मुश्किलें, MP-MLA कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जानें क्या है पूरा मामला

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कविता पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर AAP के विजय नायर को 100 करोड़ की रिश्वत दी थी. उन कुछ लोगों में राघव मगुंटा, एमएस रेड्डी और सरथ रेड्डी के नाम शामिल हैं. ईडी का आरोप है कि इंडो स्पिरिट्स (Indo Spirits) फर्म के मालिक और कर्ता-धर्ता व्यवसाई समीर महेंद्रू, साउथ ग्रुप की कविता और आप नेता विजय नायर के बीच पूरी साजिश रची गई थी. दिल्ली शराब घोटाला मामले में पहले ही सीबीआई मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago