Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lalu Yadav ED Raid: ईडी का बड़ा एक्शन, लालू की 6 करोड़ की संपत्ति अटैच, जानें किस मामले में हुई ये कार्रवाई

Ed Raids In Bihar: आज एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी कि ईडी ने लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ एक्शन लिया है. ईडी ने राजद मुखिया के परिवार के 6 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है. जमीन के बदले नौकरी मामले में बीते महीने ही, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई की ओर चार्जशीट दायर की गई थी.

lalu yadav
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ed Raids In Bihar Today: बिहार में आज एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने यह कार्रवाई राजद के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव (Lalu Yadav) के यहां जमीन के बदले नौकरी घोटाले में की, जिसमें लालू यादव के परिवार से जुड़ी 6 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई. बताया जाता है कि इस मामले में लालू यादव, उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पहले से ही जांच का सामना कर रहे हैं. हाल ही में CBI ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र भी दायर किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लालू यादव के खिलाफ घोटाले के कई मामले दर्ज हैं और उन्‍हें कई बार जेल भी जाना पड़ा है. CBI उनके खिलाफ रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत में जमीन लेने के एक मामले में जांच कर रही है. वहीं, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी जांच कर रही है. CBI ने इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर दी. इस मामले में लालू यादव के करीबी व पूर्व विधायक भोला यादव और हृदयानंद चौधरी भी अभियुक्त हैं.

कुछ ही दिन पहले 27 जुलाई को CBI ने राजद के नेता भोला यादव को गिरफ्तार किया था. भोला यादव राजद यानी आरजेडी नेता लालू यादव का ओएसडी रहा है. बताया जाता कि वह 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का ओएसडी था. वहीं, अब लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी ने एक्शन लिया है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने राजद मुखिया के परिवार के 6 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है. अभी बीते महीने ही, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई की ओर चार्जशीट दायर की गई थी.

यह भी पढ़िए: ED Officer Salary: जानिए क्या है ईडी, कैसे बनते हैं ईडी के ऑफिसर, कितनी मिलती है सैलरी?

लालू प्रसाद यादव बिहार की सत्‍तारूढ़ पार्टी राजद यानी आरजेडी के प्रमुख हैं और वह बिहार के पूर्व सीएम रहे हैं. वहीं, उनके बेटे तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम हैं. उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी भी सीएम रही हैं. ये तीनों विभिन्‍न मामलों में पहले से ही जांच का सामना कर रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest