दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
फाइटर बॉक्स ऑफिस
Fighter Ban: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर लोगों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं खाड़ी देशों में रहने वाले ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है, जिससे फैंस को तगड़ा झटका लगा है.
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर को लेकर फैंस में क्रेज देखने को मिल रहा है. मेकर्स को इस बात की उम्मीद है कि फिल्म अपनी कमाई से बवाल मचा देगी. लेकिन इससे पहले ही फैंस को एक तगड़ा इटका लगा है, जिसने मेकर्स की टेंशन को बढ़ा दिया है. इतना ही नहीं यूएई को छोड़कर खाड़ी देशों में फिल्म को बैन कर दिया गया है. इस खबर से फैंस काफी मायूस हो गए हैं.
दरअसल, फिल्म फाइटर को खाड़ी देशों में रिलीज होने पर बैन लगा दिया गया है. इसका कारण बताया जा रहा है कि जीसीसी सेंसर से फिल्म को मंजूरी नहीं मिली है. माना जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को जीसीसी सेंसर से मंजूरी दिलाने में नाकाम रहे. जिसकी वजह से वहां सेंसर स्क्रीनिंग 10 जनवरी को आयोजित की गई थी, जिसके बाद 23 जनवरी को आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई कि फाइटर यूएई को छोड़कर लगभग सभी खाड़ी देशों में बड़े स्क्रीन पर नहीं दिखाई जाएगी.
प्रतिबंध का कारण अभी तक सामने नहीं आईं है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म में राजनीति से जुड़े कुछ संवेदनशील मुद्दों को दर्शाया गया होगा. यह प्रतिबंध फिल्म ‘फाइटर’ के लिए एक बड़ा झटका है, जिसे विदेशी बाजार, खासकर खाड़ी क्षेत्र से अच्छी मात्रा में कारोबार करने की उम्मीद थी.
ये भी पढ़ें:Oscars 2024: बार्बी’ समेत इन फिल्मों ने ऑस्कर नॉमिनेशन में मचाया गदर, यहां देखें पूरी List
आज यानी 25 जनवरी को फाइटर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका क्रेज लोगों के बीच देखा जा रहा है. मूवी से मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं कि वो अच्छी कमाई करेगी. इसकी शुरुआत भी हो चुकी है क्योंकि, फिल्म के करीब 70,000 टिकट बिक चुके हैं. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 25 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है. वहीं पर्दे पर पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…