देश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबियों पर ED का एक्शन, राजस्थान-हरियाणा में 13 जगहों पर की छापेमारी

ED Raid on Lawrence Bishnoi: खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों के कनेक्शन को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी ED एक्टिव हो गई है. जांच एजेंसी ने अब हरियाणा और राजस्थान की 13 लोकेशन में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी से संबंधित उसके गुर्गों के खिलाफ छापेमारी की गई. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही संघीय जांच एजेंसी ने अब गैंगस्टरों और गैंगस्टर से आतंकवादी बने मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्तता की जांच के लिए कदम बढ़ाया है. ईडी ने एनआईए और विभिन्न राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर का संज्ञान लिया है और गैंगस्टरों, गैंगस्टरों से आतंकवादी बने लोगों के खिलाफ अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है.

जानकारी के मुताबिक, लारेंस बिश्नोई के सहयोगियों सुरेंद्र चीकू और अन्य के ठिकानो पर छापेमारी कर रही है. हरियाणा पुलिस ने  सुरेंद्र चीकू और उसके सहयोगियों पर अपहरण, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के केस दर्ज किए है. प्रवर्तन निदेशालय के अलावा एनआईए भी उसके खिलाफ जांच कर रही है. सुरेंद्र चीकू के संबंध लॉरेंस बिश्नोई के साथ-साथ खालिस्तानी आतंकी समूहों से भी है.

ईडी गोल्डी बरार के सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी

इसके अलावा ईडी गोल्डी बराड़ के सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी ले रही है. बता दें कि गोल्डी बरार संयुक्त राज्य अमेरिका में छिपा हुआ है. ईडी ने यह पता लगाने के लिए अपनी जांच शुरू की है कि कैसे गैंगस्टर और गैंगस्टर से आतंकवादी बने लोग मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं और अपना काम कराने के लिए किस तरह से पैसों का इस्तेमाल करते है. इसके साथ ही कैसे नशे का पैसा भारत से विदेश भेजा जाता है.

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल जेल में बंद है, लेकिन वह जेल के अंदर से ही किसी अपराध को अंजाम दे देता है और फिर सोशल मीडिया पर अपने जुर्म को कबूल भी कर लेता है. बिश्वोई लगातार जेल के अंदर से ही अपराध का व्यापार चलाने की कोशश करता रहता है. इसलिए अब ईडी और एनआईए दोनों ही उसके खिलाफ एक्शन मोड में हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago