देश

“हिंदू-मुस्लिम की कोई बात नहीं है”, बूचड़खानों को बंद कराने वाले वीडियो पर BJP नेता बालमुकुंदाचार्य का आया रिएक्शन

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में हवामहल सीट से जीत हासिल करने वाले  बीजेपी के नेता बालमुकुंदाचार्य इस समय सोशल मीडिया पर छाय हुए हैं. चुनाव जीतने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें वह एक अधिकारी को कड़े शब्दों में कह रहे हैं कि सड़क से अवैध मांस की दुकानों और बूचड़खानों को हटवा दीजिए. उनका अधिकारी से फोन पर बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इसमें उन्होंने अधिकारी से कहा था कि आप लाइव हो, बताओं इन पर कार्रवाई कब तक हो जाएगी.

वीडियो वायरल होने पर अब बीजेपी नेता बालमुकुंदाचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं वहां पर मांस की दुकानों को बंद कराने के लिए नहीं गया था. बल्कि  अवैध बूचड़खानों को बंद कराने के लिए गया था.

“कोई कुछ खाये या बेचे, हमें उससे दिक्कत नहीं”

बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि इस इलाके को अपरा काशी कहा जाता है और यहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं. लेकिन अवैध बूचड़खानों के बाहर सड़क पर मांस काटे जाने की तस्वीरों के चलते यहां की छवि खराब हो रही है. आगे उन्होंने कहा कि कोई कुछ खाये या बेचे, हमें उससे दिक्कत नहीं है, लेकिन आप ऐसे खुलेआम सड़क पर नहीं कर सकते हो. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये अपरा काशी है कराची नहीं. अवैध बूचड़खानों से लाइसेंस मांगने की बात अधिकारियों से की है और इसमें कुछ गलत नहीं है.

जो हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं…

वहीं बीजेपी नेता ने उन लोगों पर भी हमला बोला- जो इसे हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अवैध बूचड़खानों से लाइसेंस मांगना कहीं भी गलत नहीं है. उनका कहना है, ‘इसमें हिंदू-मुस्लिम की कोई बात नहीं है. यहां के ढाई लाख मतदाता मेरा परिवार हैं. मुस्लिम बहनें मुझे राखी बांधती हैं और रोजाना करीब 200 मुस्लिम भाई मुझसे मुलाकात करते हैं. हम सिर्फ अवैध बूचड़खानों की जांच करने और उनसे लाइसेंस मांगने की बात कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago