Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबियों पर ED का एक्शन, राजस्थान-हरियाणा में 13 जगहों पर की छापेमारी

ED Raids: जानकारी के मुताबिक, लारेंस बिश्नोई के सहयोगियों सुरेंद्र चीकू और अन्य के ठिकानो पर छापेमारी कर रही है. हरियाणा पुलिस ने  सुरेंद्र चीकू और उसके सहयोगियों पर कई गंभीर आरोपों में मामले दर्ज किए हैं.

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों पर ED का एक्शन

ED Raid on Lawrence Bishnoi: खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टरों के कनेक्शन को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी ED एक्टिव हो गई है. जांच एजेंसी ने अब हरियाणा और राजस्थान की 13 लोकेशन में सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी से संबंधित उसके गुर्गों के खिलाफ छापेमारी की गई. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही संघीय जांच एजेंसी ने अब गैंगस्टरों और गैंगस्टर से आतंकवादी बने मनी लॉन्ड्रिंग में संलिप्तता की जांच के लिए कदम बढ़ाया है. ईडी ने एनआईए और विभिन्न राज्य पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर का संज्ञान लिया है और गैंगस्टरों, गैंगस्टरों से आतंकवादी बने लोगों के खिलाफ अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है.

जानकारी के मुताबिक, लारेंस बिश्नोई के सहयोगियों सुरेंद्र चीकू और अन्य के ठिकानो पर छापेमारी कर रही है. हरियाणा पुलिस ने  सुरेंद्र चीकू और उसके सहयोगियों पर अपहरण, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के केस दर्ज किए है. प्रवर्तन निदेशालय के अलावा एनआईए भी उसके खिलाफ जांच कर रही है. सुरेंद्र चीकू के संबंध लॉरेंस बिश्नोई के साथ-साथ खालिस्तानी आतंकी समूहों से भी है.

ईडी गोल्डी बरार के सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी

इसके अलावा ईडी गोल्डी बराड़ के सहयोगियों से जुड़े परिसरों पर भी तलाशी ले रही है. बता दें कि गोल्डी बरार संयुक्त राज्य अमेरिका में छिपा हुआ है. ईडी ने यह पता लगाने के लिए अपनी जांच शुरू की है कि कैसे गैंगस्टर और गैंगस्टर से आतंकवादी बने लोग मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं और अपना काम कराने के लिए किस तरह से पैसों का इस्तेमाल करते है. इसके साथ ही कैसे नशे का पैसा भारत से विदेश भेजा जाता है.

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल जेल में बंद है, लेकिन वह जेल के अंदर से ही किसी अपराध को अंजाम दे देता है और फिर सोशल मीडिया पर अपने जुर्म को कबूल भी कर लेता है. बिश्वोई लगातार जेल के अंदर से ही अपराध का व्यापार चलाने की कोशश करता रहता है. इसलिए अब ईडी और एनआईए दोनों ही उसके खिलाफ एक्शन मोड में हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital