देश

Maharashtra: “ज्यादा बहस की तो अयोग्य घोषित कर देंगे”, सवाल पूछने पर महिला अभ्यर्थी को शिक्षा मंत्री ने दी धमकी, NCP ने बोला हमला

Deepak kesarkar: महाराष्ट्र सरकार के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें दीपक केसरकर एक महिला शिक्षक को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं. दीपक केसरकर महिला शिक्षक को धमकी दे रहे हैं कि उसे अयोग्य घोषित कर देंगे. शिक्षा मंत्री का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने शिंदे सरकार पर हमला बोला बोला है.

सुप्रिया सुले ने बोला हमला

एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें सुप्रिया सुले ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस और अजित पवार को टैग किया है. उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि “वीडियो को देखने के बाद आश्चर्य होता है, वास्तव में इन मंत्रियों को हुआ क्या है?” उन्होंने आगे लिखा कि एक वरिष्ठ मंत्री सार्वजनिक सभाओं में जनता को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनका ये रवैया क्या सीएम और डिप्टी सीएम को मान्य है. या फिर तीनों की सहमति से ऐसा किया जा रहा है. . सुप्रिया सुले ने दीपक केसरकर से माफी मांगने की मांग की है.

अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे थे शिक्षा मंत्री

दरअसल, ये घटना बीते रविवार की है. शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर अभ्यर्थियों से मिलने के लिए बीड जिले के कपिलधर पहुंचे थे. इसी दौरान एक महिला शिक्षक अभ्यर्थी ने उनसे सवाल किया कि भर्ती में इतनी देरी क्यों हो रही है? इसपर शिक्षा मंत्री महिला अभ्यर्थी पर भड़क गए. दोनों के बीच में तीखी नोक-झोंक हुई. इसी दौरान दीपक केसरकर ने महिला अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित करने की धमकी देने लगे.

यह भी पढ़ें- “गहने गिरवी रखकर ट्रेन से उत्तरकाशी पहुंचे, अब 290 रुपये बचे हैं”, भावुक कर देगी सुरंग में फंसे इस मजदूर के पिता की कहानी

शिक्षा मंत्री ने पेश की सफाई

दीपक केसरकर और महिला के बीच हुई बहस का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिसको लेकर विपक्ष हमलावर हो गया. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि “मैं बीड जिले में एक सरकारी पूजा में शामिल होने गया था. उसी वक़्त एक महिला शिक्षका ने मुझसे कुछ सवाल किया. मैंने किसी का अपमान नहीं किया है. मैंने बीते एक साल में शिक्षकों की कई समस्याओं का समाधान किया है. सुप्रिया सुले ने मेरी आलोचना की है. उन्हें पहले पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखनी चाहिए.” उन्होंने आगे कहा कि एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने इसपर बयान दिया है, लेकिन उन्हें इस मामले पर की गई मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी देखनी चाहिए थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

6 hours ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

7 hours ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

7 hours ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

8 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

8 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

8 hours ago