उत्तर प्रदेश

वाराणसी: कैब चालक को बंधक बनाकर लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, दो आरोपियों की तलाश जारी

UP Crime News: राजातालाब थाना क्षेत्र के कैब चालक से लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा. घायल आरोपी राजकुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि, फरार आरोपी का नाम संदीप बताया जा रहा है. पुलिस की टीम फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

बदमाशों ने की पुलिस टीम पर फायरिंग

रिपोर्ट के अनुसार, राजातालाब थाना क्षेत्र के कंठीपुर गांव के पास बदमाशों के आने की सूचना पर एसओजी और राजातालाब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी. इसी दौरान बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी. बाद में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में गोली लगने के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया.

गोमती जोन के एडिशनल डीसीपी आकाश पटेल ने कहा कि 23 सितंबर को राजातलाब थाना क्षेत्र में एक घटना की रिपोर्ट मिली थी, जिसमें बताया गया था की तीन व्यक्तियों के ने मुगलसराय स्टेशन से एक कैब बुक की थी. उन्होंने ड्राइवर से मारपीट करके कैब को लूट लिया था. हमें सूचना मिली कि जखनी रूट पर जो व्यक्ति लूट में शामिल थे वह उसी गाड़ी से जाने वाले थे. इसी सूचना के आधार पर चेकिंग लगाई गई थी.

जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी

चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. भागने के प्रयास के दौरान गाड़ी सड़क के किनारे कीचड़ में फंसकर बंद हो गई. इसके बाद दोनों आरोपी गाड़ी से निकलकर भागने लगे. पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया. जिसके पैर में गोली लगी है उसका नाम राजकुमार है जो आरोपी भाग है उसका नाम संदीप है.

अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि इन दो आरोपियों के अलावा लूट की घटना में तीसरा व्यक्ति भी शामिल था, जिसका नाम रजनी बताया जा रहा है. तीनों ने योजना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले के संबंध में थाना शिवपुर में भी मुकदमा पंजीकृत है. अभियुक्तों के पास से लूट की गाड़ी और एक तमंचा बरामद किया गया है. घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. दो अभियुक्त जो फरार है उनकी तलाश के लिए टीम लगाई गई है.

बदमाशों ने कैब चालक को बंधक बनाकर कार लूटी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बीरभानपुर (राजातालाब) के पास रविवार रात की है, जहां तीन बदमाशों ने कैब चालक को बंधक बनाकर कार लूट ली थी. इससे पहले आरोपियों ने अपने बैंक अकाउंट में 25 हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिये थे. घटना के बाद लहरतारा निवासी कार मालिक रवि सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.

रवि ने पुलिस को बताया था कि उसकी कार एक कैब कंपनी में लगी थी. शिवपुर का रहने वाला रिंकू राजभर कार का ड्राइवर था. रविवार रात को कार मुगलसराय स्टेशन के बाहर कार खड़ी थी. रात करीब दो बजे तीन लोग आए और ऑफलाइन चलने की बात कही. जबकि, ड्राइवर ओटीपी से चलने की बता की. इस पर तीनों राजी हो गए और कार लठियां (रोहनिया) के लिए बुक की. लठियां पहुंचने पर उन्होंने कार ड्राइवर से कहा कि थोड़ा आगे छोड़ दो. इसके बाद उन्होंने ड्राइवर को कार रोकने के लिए कहा. कार के रुकते ही तीनों ने चालक को बंधक बनाकर उसके मोबाइल से 25 हजार रुपये अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए. इसके बाद वह ड्राइवर को छोड़कर कार लेकर फरार हो गए.

आईएएनएस

Recent Posts

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

22 minutes ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

23 minutes ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

39 minutes ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

40 minutes ago