देश

Delhi: सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दी खुली धमकी, कहा- तुम्हारे सभी राज खोल दूंगा

Sukesh Chandrashekhar: सुकेश चंद्रशेखर मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के आरोपों और जेल प्रशासन को उसके चिट्ठी लिखने से रोक लगाने की मांग पर सुकेश चंद्रशेखर ने फिर से चिट्ठी लिखी है. इस बार सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को उसके सभी दबे राज खोलने की धमकी दी है. इसमें बातचीत, कॉल रिकॉर्डिंग, फ़ाइनेंशियल डिटेल और स्क्रीन शॉट जारी करने की धमकी दी है.

दरअसल जैकलिन फर्नांडीज ने दिल्ली हाईकोर्ट से इस मामले में उनके खिलाफ आरोपों को झूठा बताते हुए उन्हें हटाने के लिए अपील की थी. इसके बाद सुकेश ने एक फिर से राज खोलने की धमकी दे दी है.

‘दुनिया का सामने सच्चाई आने की जरुरत है’

सूत्रों के मुताबिक, सुकेश ने कहा है कि उसने बॉलीवुड स्टार जैकलिन के सोशल मीडिया अकाउंट को बढ़ाने के लिए कई बार भुगतान किया था, जिससे वह अपने साथ वालों के खिलाफ मुकाबले में खड़ा हो सके. उसने अपने आगे चिट्ठी में कहा कि दुनिया को सच्चाई, वास्तविकता जानने की जरूरत है. इससे पहले जैकलीन ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दायर की. जिसमें उसने दावा किया था कि सुकेश ने उसे फंसाया है. इसलिए वह दिल्ली हाई कोर्ट का रूख कर रही है.

याचिका में 15 अक्टूबर को लिखे गए चंद्रशेखर के पत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि यह अवांछित और परेशान करने वाली सामग्री से भरा हुआ था और इसे मीडिया द्वारा व्यापक रूप से रिपोर्ट किया गया था.

ईओडब्ल्यू ने अपने जवाब में जैकलीन की याचिका का समर्थन किया और कहा कि आरोपी सुकाश चंद्रशेखर को वर्तमान आवेदक के संबंध में विभिन्न माध्यमों से मीडिया प्लेटफॉर्म पर पत्र भेजने की भी आदत है, जो न केवल परेशान करने वाला है. यह सीधे तौर पर अभिनेत्री को धमकाने वाला है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

34 seconds ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

14 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

16 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

18 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

19 minutes ago