प्रतीकात्मक तस्वीर
Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद से पुलिस का हमदर्द चेहरा सामने आया है. दिल को छू लेने वाले इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे शख्स की न सिर्फ जान बचाई बल्कि उसके पास बैठकर उसे प्यार से समझाया भी. अपनी लेट लतीफी की इमेज से अलग पुलिस ने इस बार सिर्फ पंद्रह मिनट में उसे न सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि उसकी जान भी बचाई. पुलिस की इस फुर्ती की अब हर कोई तारीफ कर रहा है. लेकिन ये सब हो पाया अमेरिका से आए एक मेसेज के बाद.
फेसबुक के अमेरिकी मुख्यालय ने यूपी पुलिस को मंगलवार रात एक मेसेज भेजा. मेसेज में अभय शुक्ला नाम के यूजर का इनपुट था. जिसमें युवक इंस्टाग्राम लाइव कर सुसाइड की तैयारी कर रहा था. अमेरिका के कैलिफोर्निया में मेटा मुख्यालय में बैठी टीम की उस पर नजर पड़ी और उन्होंने फौरन यूपी पुलिस को अलर्ट भेज दिया.
दरअसल, मंगलवार रात 9.57 बजे अभय शुक्ला इंस्टाग्राम पर लाइव आया और फांसी का फंदा बनाने लगा. इंस्टाग्राम-फेसबुक के मुख्यालय ने इस लाइव वीडियो को जैसे ही देखा तुरंत संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को ईमेल से अलर्ट भेजा. फेसबुक मुख्यालय ने इस ईमेल में अभय का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी भेजा.
गाजियाबाद के विजयनगर एस ब्लॉक में किराये के मकान में रहने वाला कन्नौज का अभय शुक्ला सिर्फ सत्तर हजार रुपये के नुकसान पर अपनी जान देने जा रहा था. वह गुरुग्राम की कैशिफाई कंपनी में जॉब करता था, जो पुराने मोबाइल सेल-परचेज का काम करती है.
ये भी पढ़ें: Haryana: ट्यूशन से लौट रही थी 10वीं की छात्रा, बीच रास्ते से किया अगवा, फिर चाकू से रेत दिया गला, हाईवे पर फेंका शव
बहरहाल, अभय ने दोबारा ऐसा खौफनाक कदम न उठाने का वादा किया है और जान देने की बजाय मेहनत कर पैसा कमाने की बात कही है.
-भारत एक्सप्रेस
UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…
Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…