देश

किसानों का दिल्ली कूच फिर टला, पंधेर बोले- दक्षिण के किसान 2 दिन में दिल्ली पहुंचेंगे, 10 मार्च को लेंगे फैसला

Farmer Protest Kisan Delhi Chalo March: किसान आंदोलन का आज 23वां दिन है. एमएसपी समेत आधा दर्जन मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े किसान शंभू और खनौरी बाॅर्डर पर जमे हैं. हालांकि जो किसान पहले से ही बाॅर्डर पर जमे हैं वे यहीं बैठकर धरना जारी रखेंगे.

किसानों के दिल्ली चलो मार्च के आह्वान के बीच सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केएमएम और एसकेएम (गैर-राजनीतिक) द्वारा शुरू किए गए विरोध प्रदर्शन का आज 23वां दिन है. पहले एक घोषणा की गई थी कि आज से अन्य राज्यों के किसान दिल्ली की ओर मार्च करना शुरू करेंगे लेकिन दूर-दराज से आने वाले किसान आज दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे. मध्य प्रदेश, बिहार या दक्षिण भारत से सड़क या ट्रेन से आने वाले किसान आज नहीं पहुंचेंगे, उन्हें कम से कम 2-3 दिन लगेंगे. इसलिए 10 मार्च तक स्थिति साफ हो जाएगी। आसपास के राज्यों के किसानों ने पहले ही आगे न बढ़ने का फैसला कर लिया है.

उधर किसानों के शंभू बाॅर्डर पर ही धरने के ऐलान के बाद प्रशासन ने मंगलवार को हिसार-अंबाला और चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे खोल दिया गया. प्रशासन के इस फैसले के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिली है.

दिल्ली पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त

वहीं किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए आज पुलिस अलर्ट मोड पर है. दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किया है. हालांकि इस दौरान जाम के हालात भी बन सकते हैं. नई दिल्ली में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है. दिल्ली पुलिस ने राजधानी में धारा 144 लगाई हुई है. ऐसे में अगर कोई दिल्ली में प्रदर्शन करता है उसे डिटेन किया जाएगा.

रेलवे पुलिस भी अलर्ट मोड पर है. दिल्ली पुलिस इंटेलीजेंस के अनुसार किसान ट्रेन और बसों के जरिए दिल्ली पहुंच सकते हैं. वहीं किसान नेता पंढेर ने कहा कि दूर-दराज के जो किसान ट्रैक्टर के जरिए दिल्ली नहीं पहुंच सकते हैं. ऐसे सभी किसानों को ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचना चाहिए और एमएसपी के लिए सरकार पर दबाव बनाना चाहिए.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago