रोहित शर्मा, विराट कोहली और रिंकू सिंह (सोर्स- बीसीसीआई)
T20 WC 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच होगा. वैसे आईपीएल के प्रदर्शन का असर टीम इंडिया के चयन पर नहीं पड़ेगा. इसके संकेत एक फोटोशूट से मिले हैं. जो बताता है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए किन-किन खिलाड़ियों का टिकट कनफर्म हो गया है. हालांकि, खिलाड़ियों के नाम पर आखिरी मुहर टीम चयन के दौरान ही लगेगा. आइए जानते हैं धर्मशाला में हुए फोटो शूट के दौरान कौन-कौन से खिलाड़ी वहां मौजूद थे.
धर्मशाला में 7 मार्च से भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है. टेस्ट टीम के खिलाड़ियों के साथ ही साथ कुछ ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद रहे, जो पांचवें टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टिकट मिलना तय माना जा रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक फोटो सेशन में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, ओपनर यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रिंकू सिंह, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल, जितेश शर्मा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव मौजूद रहे.
इन खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन सबसे खास बात ये हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का भी नाम इसमें है. अब तक वह भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में नहीं खेला है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है. ऐसे में उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बतौर विकेटकीपर जितेश शर्मा के साथ मौका दिया जा सकता है. उन्हें इसलिए भी टीम में शामिल किया जा सकता है, क्यौंकि भारतीय टीम को ऐसे विकेटकीपर की तलाश है, जो नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी कर सके.
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम में फिलहाल टॉप ऑर्ड्र में कोई भी जगह खाली नहीं है. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ शुभमन गिल, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव होंगे. ऐसे में विकेटकीपर के लिए टॉप ऑर्डर में कोई भी जगह नहीं बनती दिख रही है. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के साथ मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. वनडे वर्ल्ड प 2023 में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की हाल ही में सर्जरी हुई है और उन्हें रिकवर होने में काफी समय लग सकता है. ऐसे में वह शायद ही टी20 वर्ल्ड कप खेल पाएं.
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रविंद्र जडेजा, जितेश शर्मा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें- नील वैगनर को जबरन दिलाया गया संन्यास! रॉस टेलर ने खोली कीवी टीम की पोल
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…