खेल

नील वैगनर को जबरन दिलाया गया संन्यास! रॉस टेलर ने खोली कीवी टीम की पोल

Neil Wagner Retirement: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी नील वैगनर ने हाल के दिनों में संन्यास का ऐलान किया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने रिटायरमेंट लेने का फैसला किया था. हालांकि, बाद में कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी ने कहा था कि कंगारू टीम के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में उन्हें खिलाया जा सकता था.

नील वैगनर के संन्यास पर पू्र्व दिग्गज का बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान न्यूजीलैंड टीम के एक खिलाड़ी विलियम ओ’रूर्के चोटिल हो गए थे, इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में खबरें आ रही है कि नील वैगनर को संन्यास लेने के बाद भी खिलाया जा सकता है. अब वैगनर को लेकर कीवी टीम के पूर्व दिग्गज रॉस टेलर ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि नील को जबरन संन्यास दिलाया गया है.

रॉस टेलर ने क्या कहा

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एरॉन फिंच और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉस टेलर अराउंड द विकेट शो में बातचीत कर रहे थे. इस दौरान एक बात की चर्चा हुई कि जब पिछले महीने दौरान इस बात की चर्चा छिड़ी कि पिछले महीने साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान नील वैगनर ने मिडिल फिंगर दिखाया था. इसको लेकर कीवी टीम के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें धीरे-धीरे समझ आ रहा है. रॉस टेलर ने कहा कि उन्हें कोई शुगरकोटिंग नहीं है. उन्हें लगता है कि नील को जबरन संन्यास दिलाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि अगर आप नील की प्रेस कॉन्फ्रेंस को अच्छे से सुनेंगे, तो पता चलेगा कि वह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद वह रिटायरमेंट लेने वाले थे, लेकिन उन्होंने टेस्ट सीरीज से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया. यही कारण है कि फिर से उपलब्ध करा सकते हैं.

नील वैगनर का टेस्ट करियर शानदार

पूर्व क्रिकेटर का यह बयान कई सावाल खड़े कर रहे हैं. यह कीवी टीम को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भी प्रश्न खड़े कर रहे हैं. एक क्रिकेटर जो फॉर्म में है, लेकिन उसके बाद भी उस पर संन्यास के लिए दबाव बनाया जा रहा है. बता दें कि नील वैगनर न्यूजीलैंड टीम में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. उनके नाम 64 टेस्ट मैचों में 260 विकेट दर्ज हैं. इसके बावजूद खिलाड़ी को रिटायरमेंट के लिए फोर्स किया गया है. क्रिकेट फैंस इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहे हैं. यही कारण है कि नील वैगनर रिटायरमेंट की घोषणा करते समय रो रहे थे, क्योंकि उन्हें फोर्स कर संन्यास दिलवाया जा रहा था.

ये भी पढ़ें- BCCI के Central Contract में किस राज्य के सबसे खिलाड़ियों को मिली जगह, देखें लिस्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago