देश

हरियाणा पुलिस NSA में किसान नेताओं को करेगी नजरबंद, आंदोलन की आड़ में उत्पात मचा रहे उपद्रवी

Farmer Protest Update: किसान आंदोलन के नेताओं पर अब पुलिस ने सख्त एक्शन लेना शुरु कर दिया है. पुलिस ने राज्य की सीमाओं में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर एनएसए के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि किसान आंदोलन की आड़ में कई उपद्रवी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं.

अंबाला पुलिस ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि किसानों के दिल्ली कूच मार्च को रोकने के लिए शंभू बाॅर्डर पर बैरिकेड्स लगाकर किसानों को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. बता दें कि किसान 13 फरवरी से लगातार शंभू बाॅर्डर पर डेरा डाले हुए हैं. पुलिस ने बताया कि हुड़दंगी पत्थरबाजी करके कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं. पुलिस ने बताया कि सभी उपद्रवी मिलकर सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

आंदोलन की आड़ में उपद्रवी मचा रहे उत्पात

पुलिस ने बताया कि आंदोलन के दौरान पत्थरबाजी से 30 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं हैं. वहीं 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार किसान नेताओं की भूमिका संदिग्ध है. उनकी आड़ में ही कई किसान उत्पात मचा कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लगातार उकसाने वाले भाषण दिए जा रहे हैं. सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए भी पोस्ट डाली जा रही हैं.

पुलिस एनएसए के तहत कर सकती है कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनएसए कानून 1980 के तहत किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को नजरबंद कर सकती है. ताकि आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था न बिगड़े और सामाजिक सौहार्द न बिगड़े. वहीं पुलिस आम जनता से संपत्ति नुकसान का विवरण मांग रही है. ताकि प्रशासन आंदोलनकारी किसानों ने जुर्माना वसुल सके.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

23 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

38 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

48 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

56 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago