रांची टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित (फोटो- England Cricket)
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार (23 फरवरी) से रांची में शुरू होगा. मैच से एक दिन पहले इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. चौथे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं. हालांकि, बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम रांची में भी दो तेज गेंदबाज के साथ उतरेगी. मेहमान टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं की है. वहीं गेंदबाजी में दो बदलाव हुए हैं. मार्क वुड और रेहान अहमद की जगह पर ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को मौका दिया गया है.
41 साल के हो चुके जेम्स एंडरसन तीसरे टेस्ट में भी खेलते हुए दिखाई देंगें. हैदराबाद टेस्ट में उन्हें नहीं खिलाया गया था. इसके बाद विशाखापट्टन, राजकोट के बाद अब रांची टेस्ट में भी वो खेलते हुए दिखाई देंगे. स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को विशाखापट्टन टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था. इसके बाद राजकोट में उन्हें आराम दिया गया था. रेहान अहमद की जगह पर शोएब को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है.
इंग्लैंड टीम की बात करें तो ओपनर जैक क्रॉली और बेन डकेट बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वहीं हैदराबाद टेस्ट के बाद से ओली पोप का बल्ला कुछ खास नहीं चल पाया है. उन्होंने पहले टेस्ट में 196 रनों की पारी खेली थी. जो रूट और जॉनी बेयरस्टो की फॉर्म इंग्लिश टीम के लिए चिंता का विषय है. जो रूट ने पिछली छह पारियों में 77 रन बनाए हैं. वहीं बेयरस्टो के बल्ले से केवल 102 रन निकले हैं. हालांकि, रूट अपनी गेंदबाजी से योगदान दे रहे हैं.
इंग्लैंड की टीम इस समय सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है. हैदराबाद टेस्ट में उसे जीत मिली थी. उसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड के लिए रांची में खेले जाने वाला चौथा मैच काफी महत्वपूर्ण है. अगर इंग्लैंड टीम ये मैच हारती है, तो वो सीरीज गंवा देगी. बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रेंडन मैकुलम के इंग्लिश टीम के कोच बनने के बाद से इंग्लैंड अभी तक कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. ऐसे में चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा.
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, बेन फोक्स, टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत के लिए बड़ी खुशखबड़ी, राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम से जुड़ेंगे आर अश्विन
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…