Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP News: प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज, भाजपा ने मध्यप्रदेश सरकार को बदनाम करने का लगाया आरोप

इंदौर में भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर में आरोप लगाया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संचार) जयराम रमेश और कमल नाथ सहित कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठे पोस्ट किए हैं.

प्रियंका गांधी और कमलनाथ

प्रियंका गांधी और कमलनाथ

MP News: इंदौर में बीजेपी की शिकायत के आधार पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और मध्य प्रदेश के पार्टी प्रमुख कमल नाथ समेत कई कांग्रेस नेताओं पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. शनिवार, 12 अगस्त को इंदौर में भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज की गई एफआईआर में आरोप लगाया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संचार) जयराम रमेश और कमल नाथ सहित कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठे पोस्ट किए हैं.

बीजेपी ने कांग्रेस पर पार्टी और मध्यप्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए कथित तौर पर फर्जी पत्र के आधार पर झूठे सोशल मीडिया पोस्ट करने के लिए कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज की है.

यह भी पढ़ें: “हम देश के लिए मर तो नहीं सकते लेकिन हम…”, तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद अहमदाबाद में बोले अमित शाह

क्या है मामला?

प्रियंका गांधी ने एक सोशल मीडिया पर दावा किया था कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनका भुगतान 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही जारी किया जाता है. प्रियंका ने पोस्ट में कहा था, “कर्नाटक में भाजपा की भ्रष्ट सरकार 40% कमीशन वसूलती थी. मध्यप्रदेश में भाजपा अपने ही भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है. कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को हटा दिया, अब मध्य प्रदेश की जनता हटायेगी” उन्होंने पोस्ट में आरोप लगाया, ”सरकार सत्ता से 50% कमीशन ले रही है.” कमलनाथ ने भी इसी तरह के पोस्ट किए.

प्रियंका गांधी के आरोप को झूठा बताते हुए, एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पहले कांग्रेस नेता से उनके आरोप का समर्थन करने के लिए सबूत मांगा. इसके बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षी दल झूठ फैला रहा है. शुक्रवार शाम को ग्वालियर पुलिस ने प्रियंका गांधी की पोस्ट के मामले में कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

-भारत एक्सप्रसेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest