देश

Haryana Floor Test: हरियाणा में आज होगा सूबे की नई नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट, BJP ने बुलाई बैठक

Haryana Floor Test: हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद कल नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 11वें सीएम के तौर पर शपथ ली थी. वहीं मंत्रिमंडल में उनके बाद कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, डाॅ. बनवारी लाल और जयप्रकाश दलाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद हरियाणा में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा तेज हो गई थी. ऐसे में खट्टर के इस्तीफे के बाद हुई विधायक दल की बैठक में कल सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. इसके बाद उन्होंने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. वहीं आज विधानसभा के विशेष सत्र से पहले BJP ने विधायक दल की बैठक बुलाई हैं.

राज्यपाल से किया था आज विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध

हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है और उनसे बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध किया है. ऐसे में नई सरकार का आज फ्लोर टेस्ट हो सकता है. बता दें कि नायब सैनी कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं. इससे पहले वे 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक चुने गए थे. 2016 में सैनी खट्टर सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: हरियाणा के 11वें सीएम बने नायब सिंह सैनी, कंवर पाल-दलाल समेत 5 चेहरे दोबारा मंत्री बने

क्या इस वजह से खट्टर को देना पड़ा इस्तीफा

हरियाणा में भाजपा 2014 से सरकार में है. सरकार बनने के बाद मनोहर लाल खट्टर सीएम बने. इसके बाद से लेकर वे अब तक लगातार सीएम थे. वहीं जाट सीएम नहीं होने के कारण जाट समुदाय भाजपा से नाराज था. पार्टी को एंटी इनकंबेंसी का भी डर था. वहीं हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. सांसद बृजेंद्र सिंह और चौधरी वीरेंद्र सिंह जैसे जाट नेताओं ने पार्टी छोड़ दी. ऐसे में जाटों के कांग्रेस में जाने का खतरा भी था. वहीं कहा जा  रहा है कि पीएम मोदी खट्टर को भी केंद्र में ले जाना चाहते हैं. सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने खट्टर की तारीफ में कसीदे पढ़ें तो कई राजनीतिक विश्लेषक हरियाणा में बड़े बदलाव की आहट महसूस करने लगे थे लेकिन उन्हें भी इतनी जल्दी बदलाव का अंदाजा नहीं था.

Rohit Rai

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

25 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

28 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

60 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago