आस्था

Kharmas 2024 March: आज से खरमास शुरू, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम; जानें शादी के लिए मुहूर्त

Kharmas 2024 March: खरमास को हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना गया है. परंपरा के अनुसार, इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य नहीं होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जब सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास (Kharmas 2024) शुरू हो जाता है. सूर्य ग्रह का जब मीन राशि में प्रवेश होता है तो उसे मीन संक्रांति (Meen Sankranti 2024) कहा जाता है. पंचांग के मुताबिक, शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए बहुत कम शुभ मुहूर्त हैं. मार्च में शदी, गृह प्रवेश और मुंडन के लिए शुभ मुहूर्त कब-कब हैं, जानिए.

खरमास कब से शुरू है?

खरमास साल में दो बार लगता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है. मार्च में 14 तारीख को सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो खरमास शुरू हो जाएगा. जो कि एक महीने तक तक चलेगा. कुल मिलाकर इस साल मार्च में खरमास 12 अप्रैल तक है. ऐसे में इस दौरान शादी, विवाह और मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे. हालांकि, खरमास शुरू होने से पहले मांगलिक कार्यों के लिए कुछ तिथियां शुभ हैं.

मार्च में शादी के लिए शुभ मुहूर्त

  • 01 मार्च, शुक्रवार
  • 03 मार्च, रविवार
  • 04 मार्च, सोमवार
  • 05 मार्च, मंगलवार
  • 06 मार्च, बुधवार
  • 07 मार्च, गुरुवार
  • 09 मार्च, शनिवार
  • 11 मार्च, सोमवार
  • 12 मार्च, मंगलवार

गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त

  • 02 मार्च, शनिवार
  • 06 मार्च, बुधवार
  • 07 मार्च, गुरुवार
  • 08 मार्च, शुक्रवार
  • 11 मार्च, सोमवार
  • 13 मार्च, बुधवार चतुर्थी

मुंडन के लिए शुभ मुहूर्त

  • 01 मार्च, शुक्रवार
  • 08 मार्च, शुक्रवार

खरमास में क्या नहीं करना चाहिए?

मान्यतानुसार, खरमास में शादी, जनेऊ, मुंडन जैसे मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इसके अलावा नया घर बनवाना, जमीन की खरीदारी, नई नौकरी या व्यापार शुरू करना अशुभ माना जाता है. ऐसे कार्यों को खरमास से पहले ही कर लेना उचित होगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दौरान किए गए काम का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है.

खरमास में क्या करें

खरमास में सूर्य देव की उपासना बेहद खास मानी गई है. मान्यता है कि इस दौरान सूर्य देव, भगवान विष्णु और शिवजी की उपासना करने से खास लाभ मिलता है. इसके आलावा खरमास में सत्यनारायण भगवान की पूजा-कथा भी शुभ मानी गई है.

यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि पर वर्षों बाद बन रहा है ये अद्भुत संयोग, रुद्राभिषेक के दौरान इन बातों का जरूर रखें ख्याल

यह भी पढ़ें: धन के कारक शुक्र देव जल्द करेंगे राशि परिवर्तन, अमीरों में शुमार होंगी ये राशियां!

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

18 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

35 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago