देश

Sonia Gandhi: “13 सालों से महिलाएं इंतजार कर रही हैं, अभी और कितना करना होगा”, महिला आरक्षण बिल पर सोनिया गांधी ने दागे कई सवाल

महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार से कई सवाल पूछे. सोनिया गांधी ने अपने भाषण में कहा कि कांग्रेस इस बिल का समर्थन करती है. उन्होंने आगे कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियन 2023 के समर्थन में मैं खड़ी हूं.’

स्त्री के धैर्य का अंदाजा लगाना बहुत कठिन है- सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने अपने भाषण में कहा कि ” भारतीय नारी ने सबकी भलाई के लिए हमेशा से काम किया है. स्त्री के धैर्य का अंदाजा लगाना बहुत कठिन है. भारतीय महिलाओं ने कभी कोई शिकायत नहीं की है. क्योंकि उनके अंदर समंदर की तरह धीरज होता है. सोनिया गांधी ने इस बात का भी जिक्र किया कि बिल को भले ही बीजेपी ने पेश किया हो, लेकिन इसका श्रेय कांग्रेस लेने की कोशिश कर रही है.

बिल को तुरंत अमल में लाया जाए- सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस बिल को तुरंत अमल में लाया जाए. क्योंकि अगर इसको लागू करने में देरी होती है तो ये महिलाओं के साथ अन्याय होगा. उन्होंने बताया कि इस बिल को पहले पूर्व पीएम राजीव गांधी लेकर आए थे. उस समय ये राज्यसभा में बहुमत (7 वोटों से) न मिलने के कारण पारित नहीं हो सका था. बाद में इस बिल को राज्यसभा से पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में इसे पारित कराया गया था.

यह भी पढ़ें- India Canada Row: “पीएम ट्रुडो साबित करें भारत पर लगे आरोप…”, कनाडाई पत्रकार की प्रधानमंत्री को नसीहत

जातीय जनगणना कराने की मांग

सोनिया गांधी ने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि ” इस बिल के पारित होने से उन्हें खुशी है, लेकिन एक चिंता भी सता रही है. उन्होंने कहा कि ” मैं एक सवाल पूछना चाहती हूं. पिछले 13 सालों से भारतीय महिलाएं अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी का इंतजार कर रही थीं. क्या अभी उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा. आखिर उन्हें कितने सालों तक इंतजार करना होगा. क्या ये भारत की महिलाओं के साथ उचित बर्ताव है. सोनिया ने आगे कहा कि कांग्रेस की मांग है कि इस बिल को अमल में लाया जाए. लेकिन इसके साथ ही जातीय जनगणना कराकर अनूसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति और ओबीसी की महिलाओं के भी आरक्षण की व्यवस्था की जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

8 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

14 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

52 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

52 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago