देश

दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया दौरा, सूफी गानों का भी लिया आनंद

Delhi: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह का दौरा किया. दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम क्षेत्र में स्थित सूफी संत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया की दरगाह है. निजामुद्दीन औलिया की दरगाह लगभग 700 साल पुरानी है और भारत में सूफी संस्कृति का प्रमुख केन्द्र है. यहां पर निजामुद्दीन औलिया के साथ अमीर खुसरो की भी मजार है. वहीं दरगाह पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सूफी संगीत का आनंद लेते हुए भी दिखे.

इस बीच, भारत और फ्रांसके बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती की पुष्टि करते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कल शुक्रवार को कहा, ” फ्रांस और भारत के बीच दोस्ती लंबे समय तक कायम रहे,” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज के दौरान अपने संबोधन की शुरुआत में, मैक्रों ने अपने प्रतिनिधिमंडल के गर्मजोशी से स्वागत के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया. मैक्रॉन ने समय और साझा मूल्यों से परे अद्वितीय बंधन के लिए अपनी सराहना साझा की.

26 जनवरी के समारोह में इमैनुएल मैक्रों थे मुख्य अतिथि

कल हुए 26 जनवरी के समारोह में इमैनुएल मैक्रों भारत के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे. फ्रांस के मौजूदा राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पहले भी वहां के कई राष्ट्रपति दिल्‍ली में बतौर चीफ गेस्ट गणतंत्र दिवस परेड देख चुके हैं. कल इमैनुएल मैक्रों भारतीय राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बग्घी पर नजर आए. ऐसा 40 साल बाद हुआ, जब कोई राष्ट्रपति कई घोडों वाली बग्घी में सवार होकर परेड देखने पहुंचे.

पीएम मोदी ने पिलाई थी राजस्‍थानी चाय

इससे पहले भारत की राजकीय यात्रा पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को पीएम मोदी ने राजस्‍थानी चाय पिलाई. दोनों ने गुलाबी नगरी जयपुर के पर्यटन-स्‍थलों का दीदार किया. यहां जंतर-मंतर पर उनकी पहली मुलाकात हुई. फिर रोड शो भी किया. उसके बाद रात में दोनों देशों के शीर्ष नेता चाय पर चर्चा करते नजर आए थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में भाजपा कर रही नीतीश के न्योते का इंतजार, तीनों पार्टियों ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक

UPI पेमेंट से मोदी ने खरीदा मैक्रों के लिए खास तोहफा

जयपुर में पीएम मोदी के साथ घूमते फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों काफी खुश नजर आए. एक खास बात ये भी रही कि जो राम मंदिर की प्रतिकृति मैंक्रों के लिए PM मोदी ने उपहार में दी, वो उन्‍होंने 500 रुपए में खरीदी और उसके लिए UPI पेमेंट किया. उन्होंने चाय का पेमेंट भी UPI से किया. आज भारत में दुनिया में सबसे ज्‍यादा UPI पेमेंट की सुविधा है. कई देश इस सुविधा को अपना रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

29 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

44 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago