देश

शिंदे सरकार ने खत्म कराया मराठा आरक्षण आंदोलन, जानें मनोज जरांगे की प्रमुख मांगें

Maratha reservation Manoj Jarange: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर शिंदे सरकार मान गई है. सरकार ने आरक्षण के अगुवा मनोज जरांगे की सभी मांगें मान ली हैं. मनोज जरांगे ने कहा कि सीएम शिंदे ने अच्छा काम किया है. हमारा विरोध अब खत्म हो गया है. मैं आज सीएम शिंदे के हाथ से ज्यूस पीऊंगा और अनशन खत्म करूंगा.

बता दें कि सीएम शिंदे ने कल अधिकारियों के साथ बैठक की और मसौदा अध्यादेश बनाकर प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए भेजा. प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक न्याय विभाग के सुमंत भांगे, सीएम के निजी सचिव अमोल शिंदे, औरंगाबाद मंडल आयुक्त मधुकर अरंगल और अन्य लोग शामिल हैं. जरांगे ने घोषणा की थी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो वह शनिवार को मुंबई कूच करेंगे और भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

यह भी पढ़ेंः बिहार में भाजपा कर रही नीतीश के न्योते का इंतजार, तीनों पार्टियों ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक

ये है मनोज जरांगे की प्रमुख मांगें

मराठा समुदाय के लोगों को ओबीसी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण.
मराठा समुदाय को फुलप्रूफ आरक्षण मिले.
आरक्षण के दौरान दर्ज किए गए मामलों को रद्द करने के लिए तारीख तय हो.
मराठाओं को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र देने वाला सरकारी आदेश पारित किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः ‘आज हम दुनिया के सामने एक साथ…’, मैक्रों संग बैठक के बाद प्रेसिडेंट हाउस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्‍पीच, ये हस्तियां रहीं मौजूद

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

11 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

44 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

56 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

60 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago