देश

G20 से दिखा PM का वैश्विक दमखम, राष्ट्राध्यक्षों में मोदी का दबदबा: इंद्रेश कुमार

New Delhi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि जी –20 के शीर्ष सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वैश्विक दमखम दिखा. बात चाहे “वसुधैव कुटुंबकम्” की हो या फिर अफ्रीकन समूह को समूह में शामिल करने की. इसी तरह दिल्ली घोषणापत्र को लेकर सभी एक साथ आए, यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि, प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया और खुद उस पर चले.

अहिंसा ही मानवता का रास्ता

इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने आत्मीयता से सभी को जोड़ा. उनकी विदेश यात्राओं का भी सुखद परिणाम दिखा. जी 20 के सम्मेलन भारत के सनातन विचार से तय हुआ कि हिंसा नहीं, अहिंसा ही मानवता का रास्ता है.

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार आकाशवाणी रंगभवन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित वंदेमातरम…”अपनी शान” काव्यांजलि के संगीतमय सीडी के राष्ट्र को अर्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज के पहले कभी किसी भी सरकार के समय देश को इतनी प्रगति, गंभीरता और स्थिरता नहीं मिली थी. मोदी के शासनकाल में देश कामयाबी के गगन चूम रहा है. साथ ही दुनिया भर में भारत एक शक्तिशाली देश और मोदी प्रभावशाली रहनुमा के रूप में उभरे हैं.

पीएम मोदी के साथ बिताए दिनों की चर्चा

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर इंद्रेश कुमार ने उनके साथ के प्रारंभिक दिनों को याद करते हुए बताया कि उन दोनों ने वर्ष 1975 में संघ के अभ्यास वर्ग में एक साथ 30 दिन बिताए थे. इसके बाद नरेन्द्र मोदी को गुजरात क्षेत्र का दायित्व मिला और उन्हें कश्मीर से लेकर दिल्ली तक का.

इसे भी पढ़ें: Santiniketan: खुशखबरी… शांति निकेतन को UNESCO ने World Heritage में किया शामिल, यहीं था नोबेल विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का घर

स्वाधीनता के संघर्ष के साथ ही विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अगर विभाजन नहीं होता तो 12 लाख मौतें नहीं होती. आगे उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के सभी लोगों का भी डीएनए एक है. उन्होंने कहा पाकिस्तान कब्जे वाला कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

30 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

41 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago