देश

Sanatan Controversy: ‘ये मच्छर-भर लोग क्या सनातन खत्म करेंगे..’, योगी सरकार के मंत्री का I.N.D.I.A गठबंधन पर करारा हमला

Sanatan Controversy News: सनातन धर्म को लेकर चले रहे विवाद पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री और भाजपा नेता दयाशंकर सिंह ने बड़ा बयान दिया. दयाशंकर सिंह ने स्टालिन के सनातन को खत्म करने के बयान पर कहा कि “ये मच्छर भर लोग क्या सनातन को खत्म करेंगे?”

योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा— “जब सनातन को रावण और कंस जैसे राक्षस भी नहीं खत्म कर पाए तो I.N.D.I.A गठबंधन वाले क्या करेंगे. और..इसमें हैरानी की बात है कि मंदिर में पूजा करने और जनेऊ पहनने वाले लोग भी अब ऐसा कह रहे हैं.” वहीं, यूपी के अंबेडकरनगर में छात्राएं के साथ हुई छेड़खानी के सवाल पर दयाशंकर ने कहा कि ऐसे पापियों से निपटने के लिए एंटी रोमियो टीम काम कर रही है. जो भी छेड़खानी करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी.

स्टालिन के बयान पर सीएम योगी ने किया था पलटवार

दयाशंकर से पहले सीएम योगी ने भी सनातन को खत्म करने की बात करने वालों को फटकारा था. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि रावण और कंस ने भी यही गलती की थी…जो उन राक्षसों के साथ हुआ था, वही सनातन को कोसने वालों के साथ होगा.

तमिलनाडु के सीएम के बेटे ने दिया था आपत्तिजनक बयान

गौरतलब हो कि तमिलनाडु के सीएम MK स्‍टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को मिटाने की बात कही थी. उसने कहा था- “सनातन धर्म को मच्छर, डेंगू, मलेरिया और कोरोना की तरह जड़ से समाप्‍त करना ही एकमात्र उपाय है”. इसके बाद उसने और भी कई आपत्तिजनक बातें कही थीं. जिसके बाद से ही उस पर कानूनी कार्रवाई की मांग लोग कर रहे हैं. उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु में खेल और युवा मामलों का मंत्री है.

यह भी पढ़िए: BrahMos Missile: लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी घोषणा, कही ये बात…

ये लोग सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं— पीएम मोदी

स्‍टालिन और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के विवादित बयान पर पीएम मोदी ने भी स्पीच दी. मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनकी नीति सनातन परंपरा को समाप्त कर देश को गुलामी के रास्ते पर ले जाने की है. ये लोग सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं.’

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

40 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

56 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago