देश

G20 Summit 2023: ‘भारत मंडपम’ पहुंचे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय, बोले- पहली बार भारत ने विकसित राष्ट्र बनकर बात की

G20 Summit 2023: नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित ‘भारत मंडपम’ में जी20 शिखर सम्मेलन जारी है. शिखर सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंन्द्र राय ‘भारत मंडपम’ पहुंचे हैं. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंन्द्र राय ने जी20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर बात की.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने कहा, “भारत ने पहली बार दुनिया के सामने एक विकासशील राष्ट्र बनकर नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र बनकर बात की है. पूरी दुनिया ने भारत की बात को ध्यान से सुना है. ये देश (G20 देश) दुनिया की 85 फीसदी अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले देश हैं. पीएम नरेंद्र मोदी निश्चित तौर पर वैश्विक नेता हैं और इस समिट के जरिए उन्होंने अपने कूटनीतिक प्रयासों से जी20 देशों को एक मंच पर लाने का काम किया है, वह सराहनीय है.”

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा, “भारत की जो आध्यात्मिक ताकत है, पूरी दुनिया के सामने पीएम मोदी ने उसे बताने की कोशिश की है. भारत का धर्म 10-11 हजार साल पुराना है, यहूदी धर्म 3 हजार साल पुराना है, ईसाई धर्म 1900 साल पुराना है और इस्लाम तो नया-नया धर्म (1400 साल पुराना) है. भारत ने जो आध्यात्म को लेकर बात की है, पश्चिम के तीन धर्म यहूदी, इस्लाम और ईसाई- ये तीनों स्वर्ग और नर्क तक जाकर रूक जाते हैं. उसके आगे इनको नहीं पता. लेकिन भारत इसके आगे निकल जाता है.”

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने कहा, “भारत में जो राम-कृष्ण की परंपरा थी, जो बुद्ध-महावीर की परंपरा थी, वह मोक्ष की बात करती है, वसुधैव कुटुम्बकम की बात करती है. पीएम मोदी समावेशी विकास की बात करते हैं. भारत ने पहली बार दुनिया के सामने घोषणा की है कि हम विकासशील देश नहीं बल्कि विकसित देश हैं. जिस परिपक्वता के साथ पीएम मोदी ने अपनी बात दुनिया से मनवाई है और जिस मजबूती के साथ पीएम मोदी ने अपनी बात दुनिया के सामने और जी20 देशों के सामने रखी है, भारत ने अपने मित्र अफ्रीकन यूनियन को इसका हिस्सा बनवाया है, इससे भारत ने सब पर 20 होते हुए 21 होने का दावा किया है.”

उन्होंने कहा, “जिस गुजरात की भूमि से महात्मा गांधी आते हैं, उसी भूमि से पीएम मोदी आते हैं. ब्रिक्स समिट में हाल ही में पीएम मोदी अफ्रीका गए थे, उनके साथ भारत की जो पार्टनरशिप रही है, गुजरात के विभिन्न इलाकों के लोग अफ्रीका में बसे हैं और वे वहां की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देते हैं. तो कहीं न कहीं अफ्रीका और गुजरात का भी एक अलग तरह का कनेक्शन है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

3 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

25 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

29 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

44 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

55 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

55 minutes ago