क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
अलसी
Flax Seeds Side Effects: वैसे तो प्रकृति ने हमें अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए कई खाद्य पदार्थ दिए हैं जिनका इस्तेमाल हम अपने जीवन में तो करते हीं हैं साथ ही शरीर की कई गंभीर बिमारियों में भी इसका इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है. इन प्रकृति प्रदत्त उत्पादों को हम सुपर फूड कहते हैं. ऐसा ही एक सुपर फूड है जिसका नाम है अलसी (Flax Seeds). आयुर्वेद को दुनिया का सबसे प्राचीन पद्धति माना गया है और इसमें इस अलसी के बीज का इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है.
यूं तो इन बीजों को खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं, लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा इन बीजों को डाइट में शामिल करते हैं, तो फायदे की जगह कई बड़े नुकसान हो सकते हैं. तो आइए जानते है क्या है अलसी से होने वाले नुकसान.
अगर आप अलसी के बीज ज्यादा खाते हैं, तो इससे आपको लूज मोशन की समस्या हो सकती है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाया जाए, तो कब्ज से राहत मिल सकती है. पहले से पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो अलसी के बीजों को खाने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
अलसी के बीजों को पानी या किसी अन्य तरल पदार्थ के साथ खाना चाहिए, लेकिन अगर आप इसे बिना किसी तरल पदार्थ के खाते हैं, तो आपको आंतों में ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा अलसी के बीजों का सेवन न करें.
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है, वैज्ञानिको के अनुसार, अधिक मात्रा में अलसी के बीजों को खाते हैं, तो ये शरीर में सूजन को बढ़ा सकते हैं.
अलसी का अधिक सेवन आपके हॉर्मोन्स को बिगाड़ सकता है. महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा रक्त प्रवाह की समस्या आ सकती है, तासीर गर्म होने की वजह से गर्भवती महिलाएं इसके सेवन से बचें नहीं तो गर्भपात की समस्या हो सती है. वहीं शरीर में गर्मी बढ़ने पर इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…