होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहला सेमी-आर्क ‘वायिल ट्रस ब्रिज’ कश्मीर और लद्दाख के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभरा है, जिसने राजमार्ग पर यात्रा को आसान बनाने में जम्मू-कश्मीर प्रशासन की काफी मदद की है. लोगों ने क्षेत्र में इस अद्वितीय इंजीनियरिंग आविष्कार को स्थापित करने के लिए यूटी सरकार और अन्य सभी लोगो की काफी तारिफ की है. यह कश्मीर आने के बाद यहां से लेह जाने वाले पर्यटकों के लिए सफर को आसान बनाएगा. यहां सड़कों, पुलों का निर्माण 4 लाख लोगों के जीवन में बदलाव लाएगा.
दो मार्गीय पुल के निर्माण में 23.79 करोड़ रुपये खर्च आया है. इस तरह का यह पुल कश्मीर में पहला है. 330 मीटर लंबे इस पुलिस के स्पैन 110 मीटर लंबे और 10.50 मीटर चौड़े हैं. इसे बहुत मजबूती से बनाया गया है. इस पुल का प्रयोग न केवल गांदरबल के लोग कर पाएंगे बल्कि यहां से सोनमर्ग और अमरनाथ जाने वालों के लिए भी है वरदान साबित होगा.
इस दौरान उप राज्यपाल ने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि लोगों को समर्पित परियोजनाएं जिले के विकास में तेजी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों का उन्नयन, लिंक सड़कों और पुलों का निर्माण 4 लाख से अधिक निवासियों के जीवन में आर्थिक समृद्धि और सामाजिक सशक्तिकरण लाएगा. इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों को जी20 की सफल बैठक के लिए बधाई भी दी. साथ ही कहा कि जी 20 बैठक एक नए युग की शुरुआत है. इसने शांति और प्रगति की अपार संभावनाओं के द्वार खोले हैं.
उन्होंने कहा कि श्रीनगर में 17 देशों के 57 प्रतिनिधियों की तीन दिवसीय बैठक ने लोगों में नया उत्साह, नया विश्वास जगाया है. उपराज्यपाल ने कहा कि जिस तरह से जी20 कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. वह नए और उभरते जम्मू-कश्मीर के उदय का संकेत है. उप राज्यपाल ने कहा, जी20 बैठक यूटी के लोगों के लिए खुशी का अवसर था और हमारे नागरिकों की कड़ी मेहनत के कारण जबरदस्त प्रतिक्रिया, भागीदारी और उपलब्धियां संभव हो पाई हैं. उद्घाटन समारोह में उप राज्यपाल ने समावेशी विकास की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया.
1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…
प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…
पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…
दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…