देश

Ghaziabad: UP बार्डर से चार दिन तक दिल्ली में दाखिल नहीं हो सकेंगे ऐसे वाहन, एंट्री करने से पहले पढ़ लें ये जानकारी

Ghaziabad: आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के बार्डर से दिल्ली में कुछ वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक ये बैन चार दिनों के लिए रहेगा. राजधानी दिल्‍ली में जी-20 समिट का आयोजन होने जा रहा है, इस दौरान यूपी बॉर्डर से दिल्‍ली में घुसने के लिए कई तरह के वाहनों पर बैन लगा दिया गया है. वाहनों को चार दिनों तक या तो पार्किंग में खड़ा रहना होगा यो फिर ट्रांसपोर्ट की जगह खड़े रहना होगा. इस सम्बंध में जल्द ही गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस रूट प्‍लान जारी करेगी, ताकि किसी को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

पूरी जानकारी को लेकर गाजियाबाद ट्रै‍फिक पुलिस ने बताया कि दिल्‍ली बॉर्डर के यूपी गेट, तुलसी निकेतन, सीमापुरी, आनंद विहार और लोनी बॉर्डर से चार दिनों तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी. इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट प्लान का ब्लूप्रिंट भी पूरी तरह से रेडी कर लिया है. प्रतिबंधित वाहनों को पार्किंग या ट्रांसपोर्ट की जगह में ही खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं. तो वहीं छोटे वाहनों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गयी है.

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि शहर की सभी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और वाहन चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे 7 से 10 सितंबर के बीच वाहनों की आवाजाही बंद रखें. इसी के साथ दूर-दराज से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी निर्देश जारी किया गया है कि, दिल्ली बॉर्डर पर सड़क किनारे बड़े वाहनों को खड़ा कराना संभव नहीं होगा. इसलिए बड़े वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर की जमीन पर या फिर पार्किंग में खड़ा करना होगा. ऐसा न करने पर कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है.

दिल्ली वजीराबाद रोड से सफर करने वालों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि वहां पर हल्के वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा. क्योंकि यहां पर सिर्फ विदेशी मेहमानों के मूवमेंट के दौरान ही जगह-जगह रोक लगाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज

विदेशी मेहमानों की सुविधा के लिए इन वाहनों पर लगेगी रोक

बता दें कि जी-20 सम्मेलन में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान पहुंचेंगे. इसको देखते हुए हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल के आसपास से गुजरने वाले छोटे वाहनों को जगह-जगह रोक दिया जाएगा, ताकि विदेशी मेहमानों के मूवमेंट में किसी तरह की समस्या न हो. हालांकि अभी रूट प्लान पर कमिश्नरेट के अधिकारियों ने मुहर नहीं लगाई है लेकिन कहा जा रहा है कि विदेशी मेहमानों को हर सुविधा देने के लिए यातायात का खास ध्यान रखा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

6 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

37 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

51 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago