देश

Ghaziabad: कुत्तों को खाना खिलाने से मना किया तो महिला ने बुजुर्ग की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक महिला ने बुजुर्ग पर सिर्फ इसलिए डंडे से हमला बोल दिया क्योंकि उन्होंने सड़क पर घूमने वाले आवार कुत्तों को खाना खिलाने से मना किया था. ये मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक सोसायटी से सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला बुजुर्ग को डंडे से पीटती हुई नजर आ रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है.

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में एक महिला सड़क पर घूमने वाले कुत्तों को खाना खिला रही थी. इसी दौरान 78 साल के एक बुजुर्ग ने कुत्तों को खाना खिलाने से मना किया तो महिला ने उनके ऊपर डंडे बरसा दिए. इस पर लोगों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग की जान बचाई. इस मामले में पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सिमरन नाम की महिला पंचशील सोसाइटी में कुत्तों का खाना खिला रही थी. इस दौरान सोसाइटी के ही रूपनारायण मेहरा ने इसका विरोध किया और कु्त्तों को खाना खिलाने के मना किया तो सिमरन ने उन पर डंडे से हमला कर दिया. पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह एक मिनट एक सेकेंड का है, जिसमें महिला बुजुर्ग को डंडे से मारती हुई दिख रही है. इस मामले में एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि इस मामले में बुजुर्ग रूपनारायण की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

ये भी पढ़ें– UP News: आगजनी मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई की जमानत पर आज होगी सुनवाई

कुत्ते बच्चों पर करते हैं हमला

बुजुर्ग रूपनारायण ने मीडिया को बताया कि सोसाइटी में कुत्तों का इस कदर आतंक है कि वह आए दिन बच्चों व राहगीरों को काटते रहते हैं और ये घटनाएं दिन पर दिन बढ़ ही रही हैं. इस पर उन्होंने महिला को कुत्तो को खाना खिलाने से मना नहीं किया था बल्कि ये कहा था कि, कहीं और ले जाकर कुत्तों को खाना खिलाएं. इसी के बाद महिला ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago