देश

MP: भोपाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘उत्कर्ष’ और ‘उन्मेष’ कार्यक्रम का किया उद्घाटन, CM शिवराज बोले- साहित्य, कला और संगीत में दुनिया को एक रखने की ताकत

Madhya Pradesh: भारत में 700 समुदाय के आदिवासी, लेकिन उनकी भाषाएं इससे ज्यादा हैं. भाषाओं को बचाकर रखना लेखकों का कर्तव्य है. यह हम सभी का भी दायित्व है. राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद मेरी सबसे अधिक यात्राएं मध्यप्रदेश में हुई हैं. प्रदेश की यह मेरी 5वीं यात्रा है. यह बातें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहीं. राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी जनजातीय आबादी मध्‍यप्रदेश में रहती है, इसलिए ‘उत्कर्ष’ और ‘उन्मेष’ उत्सव का आयोजन मध्‍य प्रदेश में होना तर्क संगत भी है और भाव संगत है. उन्होंने कहा कि हमारी परंपरा में “यत्र विश्वं भवत्येकनीडम्” की भावना प्राचीन काल से आधुनिक युग तक निरंतर उपयुक्त होती जा रही है.

कला, संस्कृति का संगम स्थल है भारत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश प्राचीन काल से कला और संस्कृति की संगम स्थली रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक ओर वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हमारी कला, संस्कृति, परंपराएं, साहित्य और जीवन मूल्यों को बढ़ावा दे रहे हैं.

अत्यंत प्राचीन राष्ट्र रहा है देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अत्यंत प्राचीन राष्ट्र है. हमारा ज्ञात इतिहास हजारों साल पुराना है. दुनिया के विकसित देशों में जब सभ्यता के सूर्य का उदय नहीं हुआ था तब हमारे देश में वेदों की ऋचाएं रच दी गईं थीं. साहित्य, कला और संगीत में पूरी दुनिया को एक रखने की ताकत है। मध्‍यप्रदेश प्राचीन काल से ही कला और संस्‍कृति की संगम स्‍थली रहा है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में यह नया दौर

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये अद्भुत और नया दौर है. जब हमारे प्रधानमंत्री अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर, काशी में हों या महाकाल महाराज के दर्शन करने जाएं, तो साष्टांग दंडवत और प्रणाम करते हैं और देश हमारे पुराने मूल्यों को फिर से याद करता है. मनुष्‍य को मन, बुद्धि और आत्‍मा का सुख अगर कोई देता है, तो वह साहित्‍य, संगीत और कला ही है.

क्या है “उत्कर्ष” और “उन्मेष”

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को दो दिवसीय कार्यक्रम “उत्कर्ष” और “उन्मेष” का शुभारंभ हुआ. भारत की लोक एवं जनजातीय अभिव्यक्तियों के इस राष्ट्रीय उत्सव में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भोपाल पहुंची हैं. “उत्कर्ष” और “उन्मेष” में देशभर के अलग-अलग राज्यों से जनजातीय कलाकार भी आए हैं. द्रौपदी मुर्मु के साथ ही इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे. यह कार्यक्रम 5 अगस्त तक रवींद्र भवन में चलेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

1 minute ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

23 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago